Popular

Culture and society

शिव शक्ति योग केंद्र द्वारा सार्थक दीपावली अभियान 

शिव शक्ति योग केंद्र द्वारा सार्थक दीपावली अभियान

इंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर शिव शक्ति योग केंद्र द्वारा चार विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिठाई वितरित कर उनके साथ खुशियाँ बाँटी गईं।

इस सेवा अभियान में निम्न विद्यालय सम्मिलित रहे—सरस्वती शिशु मंदिर, स्कीम नंबर 103 ,श्रेयस पब्लिक स्कूल, गायत्री नगर।एडीएफ अकादमी – विशेष बच्चों का विद्यालय।

म्यूज़ेस अवोड (Muses Abode), स्कीम नंबर 103।

इस पुनीत सेवा कार्य में प्रमुख रूप से प्रदीप जी जैन, दिनेश जी जिंदल, राम जी, श्री रमेश जी शर्मा, श्रीमती शीतल दावानी, श्रीमती अर्चना तिवारी एवं श्रीमती लीना रत्नपारखे का सराहनीय योगदान रहा।

हमारा उद्देश्य है कि दीपावली की खुशियाँ हर बच्चे तक पहुँचें और हर चेहरे पर मुस्कान खिले।इसी भावना के साथ शिव शक्ति योग केंद्र ने ‘सार्थक दीपावली अभियान’ का शुभारंभ किया।सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

Shares:

Popular

Popular