Culture and society

प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से पालदा क्षेत्र के मजदूरों को उपहार भेंट किए गए 

 

प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से पालदा क्षेत्र के मजदूरों को उपहार भेंट किए गए

वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी के आह्वान पर प्रदेशाध्यक्ष बागड़ी ने औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर किया सेवाकार्य

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं नेता राहुल गाँधी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द बागड़ी ने अपने साथियों सहित बुधवार को पालदा औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर उन श्रमिकों, मजदूरों और कर्मचारियों को दीपावली के उपहार भेंट किए, जो फुटपाथ और सड़क पर बैठकर अपनी आजीविका चलाने के लिए दीपावली से संबंधित सामग्री का खेरची कारोबार करने में मददगार बने हुए हैं।

बागड़ी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस बार दीपावली के मौके पर सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि वे फुटपाथ और सड़कों पर बैठकर धंधा करने वाले दिहाड़ी व्यापारियों से उत्सव से संबंधित सामग्री खरीदें ताकि उनकी रोजी-रोटी भी चलती रहे। राहुलजी के इस आह्वान से प्रेरित होकर बागड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पालदा औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर करीब 20 दुकानदारों के यहाँ काम करने वाले कर्मचारियों और सहयोगी बंधुओं को आमंत्रित कर उन्हें दीपावली के उपहार भेंट किए जिनमें नए कपडे, बर्तन एवं मिठाई की किट शामिल थी। इस अवसर पर अभिषेक मित्तल, सतीश गोयल, राजा पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बागड़ी ने बताया कि दीपावली के पूर्व प्रकोष्ठ की ओर से यह अभियान निरंतर जारी रहे

गा।

 

Shares: