Popular

Culture and society

इंदौर अग्रवाल समाज के तत्वावधान में पारसकुमार कांतादेवी गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट ने किया सेवाकार्य

सुदामा नगर स्थित शासकीय अत्रीदेवी विद्यालय के 400 बच्चों के चेहरे खिल उठे दीपावली का उपहार पा कर

इंदौर अग्रवाल समाज के तत्वावधान में पारसकुमार कांतादेवी गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट ने किया सेवाकार्य

इंदौर,। सुदामा नगर स्थित शासकीय एच.एस.एस. अत्रीदेवी विद्यालय पर अग्रवाल समाज इंदौर के तत्वावधान में चल रहे सार्थक दीपावली अभियान के तहत पारसकुमार कांतादेवी गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट की मेजबानी में रत्नेश एवं संजय गोयल परिवार की ओर से ब्रह्मलीन पारसकुमार गोयल की पुण्य स्मृति में विद्यालय के 400 बच्चों को मिठाई, आतिशबाजी, खिलौने एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर अभियान के प्रमुख संयोजक किशोर गोयल, ट्रस्ट के रत्नेश गोयल, मनोज अग्रवाल, नीलेश सजनप्रभा, ओमप्रकाश चायवाले, पिंकेश मोदी, सजन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश मित्तल, प्रहलाद गर्ग, धर्मेन्द्र गर्ग, हरिस्वरूप अग्रवाल, मीना सोनथालिया, रेखा अग्रवाल, सोनिया गर्ग सहित बड़ी संख्या में अन्नपूर्णा एवं सुदामा नगर क्षेत्र के अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सभी बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें दीपावली पर इको फ्रेंडली आतिशबाजी चलाने का संकल्प भी दिलाया और पानी की बचत की महत्ता भी बताई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों की खुशियाँ देखने लायक थी।

अभियान के प्रमुख संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में जारी इस अभियान में अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ, अग्रवाल समाज पश्चिमी क्षेत्र, विजय नगर अग्रवाल महासंघ, अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र एवं राजू गोयल समाधान मित्र मंडल के सहयोग से दीपावली तक निरंतर सेवा कार्य जारी रहेंगे जिसके तहत जरुरतमन्द बच्चों को खुशियाँ बांटने का विनम प्रयास किया जाएगा। अभियान में अन्य सहयोगी संस्थाएं भी जुड़ रही हैं। इसके तहत समर पार्क कॉलोनी ग्राम निपान्या स्थित शासकीय विद्यालय, कुंदन नगर गली 5, कैट रोड स्थित प्रेमादेवी पब्लिक स्कूल, अहीरखेडी कांकड़ स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, महू गौशाला क्षेत्र स्थित सेवा धारा फाउंडेशन एवं अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र स्थित वरुण विक्ट्री परिसर में उक्त सेवा कार्य चलाए जाएँगे। इस अभियान में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के समाजसेवी बंधु जुड़कर खुशियों का बटवारा करने में भागीदार बन रहे हैं।

 

 

–

Shares:

Popular

Popular