छावनी अनाज मंडी के दीपावली मुहूर्त में लगभग 100 करोड़ का व्यापार
इंदौर। इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के मंत्री राजा अग्रवाल ने बताया कि छावनी अनाज मंडी में दीपावली मुहूर्त की परंपरा पिछले लगभग 100 वर्षों से चली आ रही है।

इस वर्ष भी मुहूर्त का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। व्यापारी, दलाल, श्रमिक एवं किसान भाइयों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर लगभग 100 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
परंपरा अनुसार संघ द्वारा अन्नकूट एवं भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 3,000 से 3,500 लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
राजा अग्रवाल ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन संघ की पूरी टीम एवं सभी के सहयोग से सफल हुआ। उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मनोज काला, उपाध्यक्ष काशीनाथ गोयल, मंत्री राजा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नरेश गर्ग (नारायण) सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ, इंदौर

