*समय से पहले जन्मे बच्चों के साहस को सलाम: इंदौर में 15 नवंबर को ‘प्रीमेथॉन 2.0 – वॉक फॉर प्रीमीज़’*
*विश्व प्रीमैच्योरिटी दिवस (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में अंकुरा हॉस्पिटल और आयु फाउंडेशन की पहल, 5 किमी अवेयरनेस वॉक में शामिल होंगे शहरवासी*
इंदौर। विश्व प्रीमैच्योरिटी दिवस (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के संघर्ष, साहस और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रन और आयु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर 2026 को इंदौर में ‘प्रीमेथॉन 2.0 – वॉक फॉर प्रीमीज’ का आयोजन होगा। इस वर्ष की थीम है ‘स्ट्रॉन्ग स्टार्ट, ब्राइटर फ्यूचर, टुगेदर फॉर प्रीमीज’।
*इस इवेंट के बारे में डॉ. परितोष आनंद मेडिकल डायरेक्टर अंकुरा हॉस्पिटल ने बताया कि* – ‘’अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रन और आयु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली यह 5 किलोमीटर की वॉक प्रीमैच्योर बच्चों और उनके परिवारों के प्रति समाज में संवेदनशीलता का संदेश देगी। सही देखभाल और सकारात्मक माहौल मिले तो ये नन्हे योद्धा हर चुनौती जीत सकते हैं। पहले 300 प्रतिभागी को निःशुल्क टी-शर्ट भी दी जाएगी।‘’
*क्यों ज़रूरी है जागरूकता*
गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूरे होने से पहले जन्मे शिशु को प्रीमैच्योर (समय पूर्व जन्मा) कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया में लगभग हर 10 में से 1 बच्चा समय से पहले जन्म लेता है, और भारत में ऐसे बच्चों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। ऐसे शिशुओं को सांस लेने, शरीर का तापमान बनाए रखने, संक्रमण और पोषण से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर NICU देखभाल, मां का दूध, कंगारू मदर केयर और नियमित फॉलो-अप से अधिकांश प्रीमैच्योर बच्चे स्वस्थ और सामान्य जीवन जी सकते हैं।
*वॉक का रूट और समय*
• *तारीख व समय:* रविवार, 15 नवंबर 2026, सुबह 6:30 बजे
• *प्रारंभ व समापन:* अंकुरा हॉस्पिटल, इंदौर
• *रूट:* अंकुरा हॉस्पिटल – प्रेस्टीज कॉलेज – वृंदावन होटल – अंकुरा हॉस्पिटल (5 किमी)
अधिक जानकारी के लिए 9053108108 पर संपर्क करें।
अंकुरा हॉस्पिटल और आयु फाउंडेशन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार और दोस्तों के साथ इस पहल का हिस्सा बनें और समय से पहले जन्मे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कदम से कदम मिलाएं।

