Bollywood

फिल्म ” अग्नियुद्ध ” की भव्य शुरुआत*

*फिल्म ” अग्नियुद्ध ” की भव्य शुरुआत*

सर्वमंगला इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली एक्शन से भरपूर रोमांचक हिंदी फिल्म “अग्नियुद्ध” की शूटिंग नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह से मुंबई और मुंबई के आसपास के कई सारे जगहों में तथा कर्नाटक के कुर्ग,मैसूर स्थित वृंदावन गार्डन और तमिलनाडु की ऊटी में शुरू होने जा रही है | इस फिल्म में मुख्य भूमिका में बतौर हीरो *प्रिंस अमित* को लिया गया है जो की एक दमदार अभिनेता है |साथ में मार्केट के बहुत सारे चर्चित चेहरे बाकी के अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे | इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर है वी.एस.राठौर,कोरियोग्राफर है टीनू खानेरिया,एक्शन डायरेक्टर होंगे मशहूर एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव और साउथ के मशहूर एक्शन डायरेक्टर चंद्र वीर l इस फिल्म के निर्माता- निर्देशक – लेखक सुदीप डी.मुखर्जी है l मुख्य सहायक निर्देशक अनिल पांडे है और प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव राजेश मिश्रा होंगे | प्रोडक्शन कंट्रोलर,के.वी.गुरु प्रसाद है l

Shares: