अग्रवाल डीडवाना पंचायत ट्रस्ट ने अन्नकूट महोत्सव में की समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना
इंदौर। श्री अग्रवाल डीडवाना पंचायत ट्रस्ट इंदौर के तत्वावधान में इतवारिया बाजार स्थित श्रीराम मंदिर पर 56 भोग दर्शन एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन सैकड़ों समाज बंधुओं की मौजूदगी में किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश मित्तल एवं मंत्री शिव कुमार गर्ग ने बताया कि इतवारिया स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सुभाष गोयल, रामचंद्र हैदराबादी, घनश्याम चौधरी, प्रहलाद गोयल, चंद्रप्रकाश गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने 56 भोग समर्पित कर प्रभु श्रीराम से समाज और राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इतवारिया बाजार के बाद सभी समाज बंधु स्कीम 71 स्थित वीर वीरेन्द्र गार्डन (दस्तूर के सामने) पहुंचे जहाँ खाटू श्याम बाबा के दिव्य दर्शन, भजन एवं 56 भोग दर्शन का अनुपम और मनोहारी आयोजन सौल्लास सम्पन्न हुआ जिसमें आमंत्रित समाज बंधुओं ने एकदूसरे को बैकुंठ चतुर्दशी के उपलक्ष्य में बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। देर रात तक भजन एवं श्याम बाबा के दर्शन का क्रम चलता रहा।

