अग्रसेन क्लब द्वारा अग्रसेन जयंती पर इंदौर का सबसे बड़ा गेम शो खुल जा सिम सिम
इंदौर। अग्रसेन क्लब के प्रमुख परामर्शदाता विनोद अग्रवाल, निखिल अग्रवाल प्रेमचंद गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन क्लब द्वारा प्रतिवर्ष अग्रसेन जयंती पर इंदौर का सबसे बड़ा गेम शो होस्ट अमन वर्मा (एक्टर एंड एंकर, मुंबई) से खुल जा सिम सिम सीजन 6 को खिलाने के लिए आ रहे हैं
श्री अग्रसेन क्लब की संस्थापिका राधा देवी में कल पुष्पा हिरण कमल किशोर गर्ग ऊषा बंसल ने बताया कि इसकी एंकरिंग इंदौर की प्रसिद्ध एंकर और सिंगर दिव्या अग्रवाल करेंगी
इस कार्यक्रम में लाइफ परफॉर्मेंस के लिए मिजाज ग्रुप व डांस परफॉर्मेंस के लिए वोल्कानो ग्रुप की स्पेशल टीम आ रही है।
श्री अग्रसेन क्लब के क्लब स्तंभ गजेंद्र रिंकू अग्रवाल मीणा नारायण गोयल अध्यक्ष उमेश सपना मंगल उपाध्यक्ष राकेश प्रीति गोयल सचिव प्रकाश अंजली बंसल ने बताया कि इसमें 7 लाख से अधिक के इनाम का वितरण किया जाएगा जिसमें एक्टिवा स्कूटर 65 इंच एलइडी टीवी डायमंड रिंग 200 ग्राम चांदी 3 ग्राम सोना लैपटॉप एक वाकई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे कार्यक्रम के अंत तक इस कार्यक्रम में अन्य कई पुरस्कार भी दिए जाएंगे
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पवन सिंघानिया (मोरिया सरिया), महेंद्र पीडी अग्रवाल (कान्टेक्टर), विष्णु बिंदल, हितेश बिंदल (स्वास्तिक कोल्ड), टीकमचंद गर्ग ,राजेश गर्ग (कल्याण ग्रुप) ,नितिन अग्रवाल (ऐपेक्स), राजेश उषा बंसल (पंप) ,जगदीश गोयल (बाबा श्री), महेश जी मित्तल (वरिष्ठ समाजसेवी), गोपाल अग्रवाल (दया ज्वेलर्स) पवन सिंघल (क्रेन), राजेंद्र गोयल (समाधान), प्रयोग गर्ग ,मनीष खजांची, शैलेश गर्ग (वरिष्ठ नेता) आदि उपस्थित होंगे
कार्यक्रम रविंद्र नाथ टैगोर में रविवार 4 अक्टूबर शाम 6:30 बजे से होगा यह कार्यक्रम सिर्फ अग्रवाल समाज के लिए निशुल्क रखा गया है ।
कार्यक्रम का संचालन आशीष वंदना मित्तल और राम कविता अग्रवाल करेंगे।

