अग्रसेन सोशल ग्रुप* द्वारा अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यर्थियों के लिए *29 वां प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन *20 सिंतबर 2026* को
-स्व. श्री कल्याणमल जी खजांची एवं स्व.श्रीमती मधु जी खजांची की पुण्य स्मृति 28 वीं खुली चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर को
इंदौर । अग्रसेन सोशल ग्रुप अग्रवाल समाज के सौ से अधिक मेधावी छात्र – छात्राऒ को रजत पदक (10 ग्राम शुद्ध चांदी के सिक्के) एवं श्री अग्रसेन अवार्ड 26 से सम्मानित करेगा।
ग्रुप के अध्याक्ष कमलेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक शशि राजेश गर्ग, प्रो गोविंद सिंघल,श्याम अग्रवाल ( प्राचार्य ) , प्राची गर्ग (उप प्राचार्य) ने बताया कि शिक्षा व अग्रवाल विद्यर्थियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन करें इस हेतु ग्रुप द्वारा 1993 से 2025 तक 3600 से अधिक अग्रवाल समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।
संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के विद्यार्थियों के लिए *26 वां प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से दिनांक 20 सिंतबर 2026को गीता भवन के सत्संग हाल, मनोरमा गंज में किया जा रहा। संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के एक सौ से अधिक छात्र – छात्राओं को श्री गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग 10 ग्राम शुद्ध चाँदी से निर्मित सिक्के (मैडल), प्रमाण पत्र से अल्लंकृत किया जाएगा।
ग्रुप के महामन्त्री राजकुमार बंसल, संयोजक राजू बंसल कोषाध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि कक्षा 1ली से कॉलेज के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक कक्षा से 5 विद्यर्थियों का चयन किया जवेगा। साथ ही संस्था को प्राप्त आवेदनों में से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों को “श्री अग्रसेन अवार्ड 2026 “से अलंकृत किया जावेगा।
कक्षा 1 ली से 9 वी तक 95℅, कक्षा 10 वी में 90%, कक्षा 11 वी 80% , कक्षा 12 वी मे 75% एवं कॉलेज में फायनल तक 80 % या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अग्रवाल समाज के विद्यार्थी आवेदन स्वीकार किये जाएंगे।
मेधावी विद्यर्थियों को वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रेमचंद जी गोयल, शिक्षाविद, आईएस, आई पी एस अधिकारियों के कर कमलों से सम्मानित किया जवेगा।
प्रतिभा सम्मान समारोह के फार्म ऑफिस, *अग्रेसन सोशल ग्रुप,*85 हुकमचंद मार्ग,रंग महल इंदौर से वितरित हो रहे है।
स्व. श्री कल्याणमल जी खजांची एवं स्व.श्रीमती मधु जी खजांची की पुण्य स्मृति 28 वीं खुली चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दिनांक 4 अक्टोम्बर 2026 रविवार को कृष्णपुरा छत्री होंगी।
ग्रुप के समनव्यक राजेश गर्ग, प्रमुख संचालक शिव जिंदल, कार्यक्रम संयोजक मनीष खजांची, किरण खजांची, विनोद गोयल ने बताया की खुली चित्रकला प्रतोयोगिता तीन समूह में आयोजित होगी । ग्रुप ए 6 से 8 वर्ष, ग्रुप बी 9 से 13 वर्ष एवं ग्रुप सी 14 से 16 वर्ष के विद्यार्थी भाग लेंगे।
स्व. श्री कल्याणमल जी खजांची एवं स्व.श्रीमती मधु जी खजांची की पुण्य स्मृति में तीनों समूह के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र विजेताओं को दिये जायेंगे । वही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।


