अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा आज शाम शुभ कारज गार्डन पर
“एक शाम अग्रवाल समाज के नाम” हास्य कवि सम्मेलन
प्रख्यात पैरोडी रचनाकार सुदीप भोला के संचालन में देश के जाने-माने कवि और गीतकार आएंगे
इंदौर,। अग्रवाल समाज की तरुणाई का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार 10 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से राजीव गाँधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन पर स्नेह मिलन समारोह एवं रात 10 बजे से “एक शाम अग्रवाल समाज के नाम” हास्य कवि सम्मेलन का रंगारंग आयोजन किया जा रहा है।
यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता एवं सचिव सौरभ गोयल बालाजी ने बताया कि प्रख्यात हास्य कवि सुदीप भोला, सुश्री मोनिका देहलवी, मनीषा सक्सेना, प्रीति पाण्डेय, दिनेश देसी घी, दमदार बनारसी, धीरज शर्मा एवं एकाग्र शर्मा सहित देश के जाने-माने कवि, शायर, गीतकार एवं काव्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर इस कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं से शहर के सुधि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम समन्वयक गोविन्द सिंघल मामा, अतुल अग्रवाल, प्रयोग गर्ग, संजय बांकडा, संदीप ऑटों, राजीव बांकडा एवं राहुल गोयल बंटी ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, दिनेश मित्तल, विष्णु बिंदल, राजेश गर्ग केटी एवं संदीप जैन मोयरा के विशेष आतिथ्य में हास्य और व्यंग्य का यह शानदार आयोजन केवल आमंत्रितों के लिए पहले आएं पहले पाएं के आधार पर आयोजित होगा। कवि सम्मलेन का मंच संचालन प्रख्यात हास्य कवि सुदीप भोला करेंगे।

