NEWS

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव की मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव की मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन

इंदौर। अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी गोपालदास अग्रवाल एवं उनके सहयोगी चुनाव अधिकारी मनीष खजांची एवं अरविंद अग्रवाल वेल्यूअर ने मंगलवार को केंद्रीय समिति के आंचल नगर स्थित हाइटेक कार्यालय पर मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया है। सदस्यों से मतदाता सूची में सुधार और संशोधन के लिए 26 जून तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। चुनाव कार्यालय द्वारा जाँच पड़ताल के बाद 28 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा जिसके आधार पर चुनाव सम्पन्न होंगे।

समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी गोपालदास अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष के एक पद, उपाध्यक्ष के एक महिला सहित दो पदों, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयोजक, सहमंत्री एवं सहसंयोजक के एक-एक पद सहित आठ पदों पर एवं कार्यकारिणी में तीन महिलाओं सहित तेरह पदों पर चुनाव होंगे। यदि जरूरत पड़ी तो चुनाव राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन पर 26 जुलाई को सम्पन्न होंगे। चुनाव में संस्था के संरक्षक, संस्थागत, आजीवन एवं वार्षिक सदस्य मतदान कर सकेंगे। मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि वे उक्त स्थानों पर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम, पते आदि में यदि कोई त्रुटि हो तो उन्हें सुधरवा लें।

मंगलवार को जारी प्रारम्भिक मतदाता सूची केन्द्रीय समिति के आंचल नगर स्थित हाईटेक कार्यालय के साथ ही निर्धारित अन्य स्थानों पर भी शाम 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जो भी सदस्य इसमें सुधार कराना चाहें वे 26 जून तक अपनी आपत्ति एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। चुनाव कार्यालय द्वारा जाँच पड़ताल के बाद 28 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

 

Shares: