चोपडा (जलगाव-महाराष्ट्र) पालीवाल समाज के अध्यक्ष पद पर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, प्रगतिशील किसान, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अजय रमेशचंद्र पालीवाल का दूसरी बार चयन किया गया है। सन २०१५ से २०१८ के काल में भी उन्होंने समाज की कमान को सफलतापूर्वक संभाला था।
श्रीराम मंदिर हुई बैठक
शहर के श्रीराम मंदिर में हुए पालीवाल समाज की आमसभा बैठक में समाज की सन २०२६ से २०२९ के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अजय रमेशचंद्र पालीवाल, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद श्रीकृष्ण पालीवाल, सचिव पद पर विशाल राजेश पालीवाल और कोषाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ चंदूलाल पालीवाल, सह-सचिव नागेंद्र पालीवाल की सर्वसम्मतिसे चयन किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य पर इनका हुआ चयन
कार्यकारिणी सदस्य पद पर संजय पालीवाल, सुनील पालीवाल, मुकुंद पालीवाल, गिरीश पालीवाल, मोनेश पालीवाल, विजय (गोलू) पालीवाल, अभिषेक पालीवाल, सुनील पालीवाल, अशोक पालीवाल, अनुराग पालीवाल, संदीप पालीवाल, विराज पालीवाल, राजेंद्र पालीवाल की चयन किया गया।
सलाहकार पद पर चंदूलाल धनालाल पालीवाल, चंद्रकांत भानुदास पालीवाल और संरक्षक पद पर नारायण फकिरचंद पालीवाल और प्रदीप नीलकंठ पालीवाल की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई। भूतपूर्व अध्यक्ष प्रदीप पालीवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी समाजजन उपस्थित थे।


