Eternal Hinduism

रामेश्वरम सहित तीर्थस्थलों की यात्रा पर निकले श्रद्दालुओं को रेलवे स्टेशन पर दी विदाई

इंदौर(विनोद गोयल)-  अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन की मेजबानी में रविवार को नेहरु पार्क स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म 1 पर इंदौर एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 1100 श्रद्धालुओं को वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल, समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, कुलभूषण मित्तल कुक्की, अरविन्द बागड़ी एवं संतोष गोयल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चार्टेड ट्रेन से रामेश्वरम-राम सेतु, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग एवं तिरुपति बालाजी की यात्रा के लिए बिदाई दी।

फाउंडेशन के प्रमुख संजय बांकड़ा एवं किशोर गोयल ने बताया कि इंदौर से रविवार को प्रस्थित हुई इस ट्रेन में 12 थर्ड एसी, 2 फर्स्ट एसी एवं 4 स्लीपर कोच सहित 18 डिब्बे रहेंगे। यात्रा को बिदाई के अवसर पर अरविन्द वेल्युअर, राजेश मित्तल, रीतेश बारदान, सचिन पलसीकर, रीतेश राजवंशी, विकास जिंदल एवं भावेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के बंधु उपस्थित थे जिन्होंने यात्रा पर जा रहे बंधुओं का स्वागत किया। यात्रा में मनोज अन्नपूर्णा, नितिन अग्रवाल, मनीष जिंदल, रत्नेश गोयल, राजेंद्र समाधान, सचिन दरबार एवं अजय मंगल को प्रभारी मनोनीत किया गया है। यात्रा के दौरान सभी तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा विद्वान आचार्यों के निर्देशन में विभिन्न अनुष्ठानों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना की जाएगी। सभी श्रद्धालु 12 जनवरी को इंदौर लौटेंगे।

Shares:
Leave a Reply