बच्चों के टैलेंट और क्रिएटिविटी को मंच देगा ‘दीवाली फेस्टिवल – किड्स फेस्टिव बाजार’*
सीखें, खेलें और जश्न मनाएँ – बच्चों और परिवारों के लिए रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव
*इंदौर।* दीवाली से ठीक पहले बच्चों के टैलेंट को प्रोत्साहित करने, उनकी क्रिएटिविटी को मंच देने और त्योहारों की खुशियों को दोगुना करने के लिए क्रिएटिव कोच राधिका लडढ़ा 25 अक्टूबर को ‘दीवाली फेस्टिवल – किड्स फेस्टिव बाजार’ आयोजित करने जा रही हैं। रविवार को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक श्याम पैलेस फूटी कोठी, इंदौर में होगा और इसमें प्रवेश सभी आगंतुकों के लिए नि:शुल्क रहेगा। बाज़ार में बच्चों के लिए बच्चों द्वारा शॉपिंग स्टॉल, स्वादिष्ट फूड स्टॉल, मज़ेदार खेल, और टैलेंट शो आयोजित किये जाएंगे। इस फेस्टिवल में बच्चों को उनके छोटे-छोटे सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
*आयोजक एवं क्रिएटिव कोच राधिका लड्ढा ने कहा,* “दीवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार तो है ही, साथ ही बच्चों के सपनों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का भी समय है। इस फेस्टिवल से हम बच्चों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने, नए विचारों को सामने लाने और अपने टैलेंट पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि बच्चे मेहनत को अपने भविष्य की सफलता का आधार बनाएँ और आम जन भी इस प्रयास में साथ दें। हमें उम्मीद है कि इंदौरवासी परिवार के साथ इस फेस्टिवल में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे।”
फेस्टिवल में फेस्टिव शॉपिंग, क्रिएटिविटी से जुड़ी गतिविधियों, गिफ्ट्स और मनोरंजन के माध्यम से दीवाली का खास अनुभव मिलेगा। यह आयोजन बच्चों में खेल – खेल में उद्यमिता का अनुभव भी करवाएगा।
राधिका बच्चों के लिए वैदिक गणित कक्षाएँ चलाती हैं, जहाँ वे तेज़ और सटीक गणना करने की मज़ेदार तकनीकें सिखाती हैं। इसके साथ ही फॉनेटिक्स एवं स्पेलिंग प्रोग्राम और समर कैंप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई और प्रोजेक्ट कम्प्लीशन में आत्मविश्वास दिलाती हैं।

