Eternal Hinduism

बालाजी सरकार मुकेरीपुरा जहां चौथी पीढ़ी कर रही है हनुमान जी की सेवा

मुकेरीपुरा जो है तो शहर के व्यस्तम मार्ग पर स्थित है। इस जगह का नाम नए इंदौरी नहीं जानते है। शहर के व्यस्तम रोड़ पर स्थित यह क्षेत्र सांप्रदायिक तनाव के दौरान काफी चर्चित होता रहता था। लेकिन इन दिनों इस क्षेत्र की पहचान लगभग खत्म सी हो गई है। आज की आपाधापी में यह क्षेत्र मानों अपनी प्रसिद्धि से दूर हो चुका है।
150 वर्षो से विराजे है बालाजी सरकार
आज हम आपको बता रहे है बालाजी सरकार के बारे में जो कि प्राचिनतम हनुमान मंदिर है लेकिन शायद इस मंदिर के बाहर से रोज निकलने वाले लोग भी इस मंदिर के दर्शन नहीं कर पाते होगे। गाड़ी की स्पीड़ में बालाजी सरकार के आगे मस्तक झुकाने का भी समय आज के समय में नहीं बचा है। तो ऐसे व्यस्तम समय में से समय निकाल कर पहुंच जाइए मुकेरीपुरा जहां विराजे है बालाजी सरकार

कहां है मुकेरीपुरा
मुकेरीपुरा पुराने इंदौरवासी तो जानते है लेकिन अब नए इंदौर के लोग नहीं जानते है। मुकेरीपुरा जवाहर मार्ग पर स्थित है। जवाहर मार्ग पर मल्हारगंज के लिए जाने वाली सड़क से आगे नरसिंह बाजार चौराहा से पहले कांच मंदिर जाने वाले गली है जो जवाहर मार्ग से ही जाती है। यहीं पर स्थित है बालाजी सरकार का मंदिर वैसे मंदिर तो छोटा हो चुका है लेकिन यहां के चमत्कार आज भी दूर- दुर तक फैले है।

चार पीढ़ी से कर रहे है पूजा
यहां के मुख्य पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि इनके दादाजी के पिताजी राजस्थान से पैदल चल कर यहां आए थे इसके बाद यहां पर बजरंग बली की स्थापना करके हनुमान जी की आराधना शुरू की थी। इसके बाद यहां पर काफी भक्त आते थे यहां विराजे सिद्ध बालाजी सरकार सबके कृष्ट दूर करते है। आज भी विशेष पर्वो पर तो यहां बड़े आयोजन होते है लेकिन नए इंदौर के लोग इस मंदिर को खोजते ही रह जाते है।

बालाजी सरकार करते है मनोकामना पुरी
मुख्य पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि बालाजी सरकार भक्तों की हर मनोकामना पुरी करते है। जो यहां सच्चे हृदय से प्रार्थना करता है बालाजी सरकार उसकी मनोकामना पूरी कर देते है। इसके बाद भक्त अपनी सामर्ध्य के अनुसार चोला चढ़वाते है। या उनकी मन्नते के अनुसार उसे पूरा करते है। इसके साथ ही जो व्यक्ति ग्रह पीड़ा से पीड़ित होता है उसके भी कृष्ट बालाजी सरकार दूर करते है। जो भी भक्त यहां हर मंगलवार- शनिवार भक्त आते है। बालाजी उनकी मनोकामना पूर्ण करते है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *