दत्तात्रेय जयंती के पावन अवसर पर तेजाजी नगर के निकट ग्राम पिपलिया लोहार, शिवनगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं खेड़ापति आश्रम परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें कई संतो ने शिरकत की। यहां दशनाम गोस्वामी समाज सहित औंकारेश्वर से पधारे संतो ने सबसे पहले भगवान दत्तात्रेय की पुजन अर्चन किया आरती में कई बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। दशनाम गोस्वामी समाज ने भी बड़ी संख्य में शामिल हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संतो का हुआ संगम
दत्त जयंती समारोह में मठ-मंदिरों के साधु-संतों ने भी उपस्थित होकर आध्यात्मिक गरिमा में वृद्धि की। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हनुमंत साधक राजगुरु जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन आध्यात्म, सेवा और सामाजिक दायित्व का प्रेरक संगम बना।
भू समाधि लेंगे महाराज
राजगुरु जी महाराज का ने इस अवसर पर ऐलान किया कि 10 अप्रैल 2026 में वह तीन दिवसीय भू समाधि लेकर अन्न जल का त्याग करेंगे। महामंडलेश्वर राजगुरु जी महाराज ने बताया कि वे 10 अप्रैल 2026 से तीन दिवसीय भू समाधि लेंगे। इस अवधि में आश्रम परिसर में सात दिवसीय भव्य रामकथा और सतत भंडारा आयोजित रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प के पीछे उद्देश्यों की एक व्यापक श्रृंखला जुड़ी है, जिनमें भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण, नर्मदा घाट निर्माण, लोकहित में विकास कार्य और गुरुकुल की स्थापना कार्यक्रम शामिल हैं।

पत्रकारों का किया सम्मान
श्री दत्त जयंती पर इंदौर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कर्दम और उनकी कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारिता का अर्थ है जनता की बात को निर्भीकता से सामने रखना है।

गोस्वामी समाज ने लिया बढ-चढ कर हिस्सा
श्री दत्त जयंती समारोह में दशनाम गोस्वामी समाज ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां उपस्थित पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान करने के साथ ही कार्यक्रम में कई व्यवस्थाएं संभाली। इस अवसर पर दशनाम गोस्वामी समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी मनीषा गोस्वामी सहित कोमल गोस्मामी, विनोद पुरी व अन्य समाजजन शामिल हुए।
विश्वगुरू परिवार भी रहा सहभागी

इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विश्वगुरू अखबार के प्रधानसंपादक बीडी तिवारी एवं संजय अग्रवाल ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल, भाजपा नेता मनदीप सिंह बाजवा, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश यादव, वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्राम शिवनगर की सरपंच दुर्गा अशोक जरिया, अरुण पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं खेड़ापति आश्रम समिति और विश्वगुरु समाचार पत्र परिवार के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ।


