NarmadaDivinity

मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले सीएम डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ इशिता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ इशिता नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। यह देश में पहला मामला है जब किसी सीएम के पुत्र शादी के बाद हनीमून पर जाने की बजाए मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले है। पहले सामूहिक विवाह में विवाह करने से लेकर चर्चा मेे आए मंत्री पुत्र कि धार्मिक यात्रा भी अब पूरे प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ओंकारेश्वर से की शुरूआत
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ इशिता ने मां नर्मदा की परिक्रमा की शुरुआत की। दोनों में ब्रह्मपुरी घाट पर विधिनुसार पूजा-अर्चना की। यात्रा की शुरुआत के उपरांत उन्होंने संत विवेक गुरु से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। नवविवाहित जोड़े डॉ अभिमन्यु और इशिता के साथ नर्मदा परिक्रमा पर उनकी बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा यादव, जीजा और बडे़ भाई वैभव यादव और उनकी पत्नी भी साथ निकले हैं।

सिर पर कलश रखकर की शुरू यात्रा
उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी डॉ. इशिता से संपन्न हुई थी। इस विवाह सम्मेलन ने सादगी की मिसाल पेश की थी। जिसकी देश और प्रदेश भर में चर्चा हुई थी। सामूहिक विवाह सम्मलेन में 21 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था। जिसमें न कोई वीवीआईपी व्यवस्था की गई थी, न ही कोई सजावट में व्यर्थ खर्च किया गया था। परिक्रमा के दौरान डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा शुरु की। दोनों नंगे पांव और सादे कपड़ों में यात्रा पर निकले हैं।

भक्ति की मिसाल की पेश
नवदंपत्ति के द्वारा नर्मदा परिक्रमा नवदांपत्य जीवन की मंगल कामना, पारिवारिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख- शांति और समाज के कल्याण के लिए की जा रही है। इसके पहले अभिमन्यु के बड़े भाई वैभव यादव भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। ये यात्रा करीब 15 दिनों में संपन्न होगी। ओंकारेश्वर से बड़वानी, राजपीपला गरुड़ेश्वर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र), भरूच होते हुए नर्मदा सागर संगम (खंभात की खाड़ी) तक यात्रा होगी। यह यात्रा पौष महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से शुरु हुई है। यह यात्रा नवदंपत्ति के लिए अदभूत अनुभव बनने वाला है जब अपने जीवन की शुरूआत इन्होने मां नर्मदा की शरण में जाकर की है। इनकी भक्ति ने पुरे देश में एक मिसाल पेश की है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *