देव आराधना के समय दीपक जलाना हर हिंदू परिवार की पूजा में शामिल है। पूजा के दौरान यदि दीपक मिट्टी की बजाए आटे के बनाए जाए तो उसके कई लाभ होते है। पहला यह भगवान को तो प्रसन्न करता ही है। साथ हि पशु-पक्षियों और यदि तालाब और सरोवर के निकट मंदिर में जलाते है तो जलीय जीवों का भी आहार बन जाते है। इसके साथ ही यह दीपक नर्मदा परिक्रमा के दौरान तो अत्यंत लाभकारी है क्योकि इससे मां नर्मदा भी प्रदुषित नहीं होती है। इसलिए पूजा में अधिक से अधिक आटे से दीपक का उपयोग करे इससे यह जीवों का आहार भी बनेगा।
शुद्ध और पवित्र होता है आटे का दीपक
आटे का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं, ऐसा माना जाता है,आटे के दीपक को शुद्ध और पवित्र माना गया है, इसे जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। आटे का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, आटे का दीपक जलाने से धन और संपत्ति की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, आटे का दीपक जलाने से कर्ज, आर्थिक संकट, और गृह कलह जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
शत्रुओं पर मिलती है विजय
आटे का दीपक जलाने से वाद-विवाद जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है,आटे का दीपक जलाने से शत्रुओं पर विजय मिलती है, आटे का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।
ग्रहशांति के लिए जलाए ऐसे दीपक
सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आटे में थोड़ी सी कुमकुम और लाल चंदन मिलाकर दीपक जलाएं, बृहस्पति देवता की कृपा पाने के लिए, आटे में थोड़ी सी हल्दी या केसर और गुड़ मिलाकर दीपक जलाएं, चंद्र देवता की कृपा पाने के लिए आटे के दीपक में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं, मंगल देवता की कृपा पाने के लिए आटें में मसूर की दाल और शहद मिलाकर दीपक जलाएं, बुध देवता की कृपा पाने के लिए आटे में पिसा हुआ मूंग मिलाकर दीपक जलाएं, शुक्र देवता की कृपा पाने के लिए आटें में थोड़ा सा गन्ने का रस और चीनी मिलाकर दीपक जलाएं, शनि देवता की कृपा पाने के लिए आटे में थोड़ा सा पिसा हुआ उडद और काले तिल मिलाकर दीपक जलाएं, राहु की कृपा पाने के लिए आटें में थोड़ा से जौं और चंदन चूरा मिलाकर दीपक जलाएं, केतु की कृपा पाने के लिए आटें में अश्वगंधा मिलाकर दीपक जलाएं।
दीपक जलाने के नियम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपने कोई मन्नत मानी है तो, उसके लिए घटते या बढ़ते क्रम में दीपक जलाना चाहिए, इसमें 11, 21 और 31 दिन का महत्व होता है, इन दीपक को आप एक से शुरू करके 11 तक ले जा सकते हैं, वहीं मनोकामना पूरी होने के बाद इन्हें घटते क्रम में जैसे पहले दिन 11 दीपक, दूसरे दिन 10 दीपक, तीसरे दिन 9 दीपक करते हुए एक दीपक तक लाना चाहिए।
हनुमान जी को जलाए पंचमुखी दीपक
धार्मिक मान्यतानुसार, प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा में उनके समक्ष पंचमुखी दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही हनुमान जी का, आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके अलावा घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है तथा हनुमान जी की कृपा से सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।


