Eternal Hinduism

अग्रश्री कपल्स ग्रुप की मेजबानी में 30 सदस्यों का दल जगन्नाथपुरी-गंगा सागर यात्रा पर प्रस्थित 

इंदौर(विनोद गोयल) । संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रुप की मेजबानी में शहर के अग्रवाल समाज की 30 महिलाओं एवं अन्य परिजनों का दल विमान से जगन्नाथपुरी, गंगा सागर, कोलकाता की यात्रा पर प्रस्थित हुआ।

ग्रुप की संस्थापक स्वाति राजेश मंगल एवं अध्यक्ष शीतल रवि अग्रवाल ने बताया कि समाजसेवी सपना-कुलभूषण मित्तल कुक्की की प्रेरणा से श्रद्धालुओं का यह दल पहले जगन्नाथपुरी, वहां से गंगा सागर और फिर कोलकाता होते हुए 28 जनवरी को इंदौर पहुंचेगा।

इस दौरान इंदौर के श्रद्धालु भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर, पुरी के स्वर्ग द्वार बीच, कोणार्क सूर्य मंदिर, साक्षी गोपाल मंदिर, चंद्रभागा बीच, गंगा सागर, कपिल मुनि आश्रम, हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल एवं काली मंदिर जैसे दर्शनीय और धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रा दल को शुक्रवार को दोपहर 2 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए कुलभूषण मित्तल कुक्की ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बिदा किया।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *