Popular

Eternal Hinduism

नवलखा के हनुमान मंदिर पर महाआरती, पुष्प श्रृंगार एवं 56 भोग के साथ मनाया गया बसंतोत्सव

इंदौर (विनोद गोयल) । संस्था शिवादीप की मेजबानी में नवलखा स्थित हनुमान मंदिर पर विधायक गोलू शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में अयोध्या में रामलला मंदिर की स्थापना एवं बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 56 भोग, महाआरती, पुष्प श्रृंगार एवं भजनांजलि के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर संस्था की ओर से संदीप गोयल, गोविंद सिंघल, सुरेश गोयल, प्रतीक गुप्ता, सौरभ गोयल, बबलू मित्तल, नितेश अग्रवाल, राहुल गोयल, जानी सिरसिया सहित अनेक भक्तों ने महाआरती में शामिल होकर समाज, शहर एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना की। मंदिर पर फूलों से किया गया मनोहारी श्रृंगार निहारने के लिए देर शाम तक भक्तों का मेला जुटा रहा।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply