इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक SMEs की सहभागिता
BSE SME Platform पर listing सत्र में 20 से अधिक SMEs ने रुचि दिखाई, BSE एवं ICAI के साथ MoU हस्ताक्षरित
इंदौर,: एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट का सफल आयोजन एस्सेन्टिया लग्जरी होटल, इंदौर में किया गया, जिसमें 200 से अधिक SMEs ने सहभागिता की। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा रैम्प की राज्य नोडल एजेंसी मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एमपीएलयूएन) के माध्यम से आयोजित यह कॉन्क्लेव भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) योजना के अंतर्गत बीएसई लिमिटेड के सहयोग से हुआ।
कॉन्क्लेव में BSE SME listing सत्र पर विशेष ध्यान रहा। बीएसई की हेड, इश्यूअर रिलेशन्स एवं कॉर्पोरेट सेल्स, श्रीमती राधा कीर्तिवासन ने BSE SME Platform पर listing के लाभ एवं प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र को उद्यमियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और 20 से अधिक SMEs ने इस प्लेटफॉर्म पर listing में रुचि व्यक्त की।
कार्यक्रम में पूंजी बाजार से वित्त जुटाने के अवसरों के साथ वित्तीय जागरूकता, TReDS, ZED Certification एवं IPR पर भी सत्र आयोजित हुए। गैलार्ड स्टील लिमिटेड के प्रवर्तक श्री कैद जौहर कलाभाई ने listing की प्रक्रिया से गुजर चुके SME के रूप में अपना अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण MPLUN और BSE Limited तथा MPLUN और Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) के बीच अलग-अलग MoU पर हस्ताक्षर रहा। BSE के साथ MoU का उद्देश्य प्रदेश के SMEs को BSE SME Platform पर listing में सहयोग देना है। ICAI के साथ MoU के अंतर्गत SMEs को professional advisory एवं capacity building में सहयोग किया जाएगा।
अनिल थागले, उप मुख्य महाप्रबंधक, MPLUN एवं राज्य नोडल अधिकारी, RAMP ने स्वागत एवं प्रारंभिक संबोधन दिया। सीए शिवानी लोधी, SPIU, RAMP मध्य प्रदेश ने योजना का परिचय प्रस्तुत किया। ICAI के केंद्रीय परिषद सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा एवं सीए पंकज शाह ने क्रमशः MSME क्षेत्र में ICAI की भूमिका तथा गैर-लाभकारी संगठनों एवं सहकारी संस्थाओं की संस्थागत आवश्यकताओं पर संबोधित किया।
सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक सीए गौतम लाठ ने वित्त तक पहुंच पर मर्चेंट बैंकर सत्र का संचालन किया। रिसीवेबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (आरएक्सआईएल) की हेड, लीगल एवं कम्प्लायंस, सुश्री ऋचा शर्मा ने TReDS से एमएसएमई की व्यापारिक प्राप्य राशि शीघ्र प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई और डॉ. प्रिया अग्रवाल ने वित्तीय जागरूकता सत्र लिया। एमएसएमई-डीएफओ इंदौर के सहायक निदेशक श्री गौरव गोयल ने ZED Certification तथा इग्नू-एनसीआईडीई के इनोवेशन कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार चौबे ने IPR पर जानकारी दी।
सभी सत्रों में SMES ने वक्ताओं से सक्रिय संवाद किया, प्रश्न पूछे और अपने उद्यमों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने इस अवसर एवं पूरे कार्यक्रम की सराहना की और सत्रों को उपयोगी बताया। कॉन्क्लेव में उद्यमियों, उद्योग संघों तथा वित्त एवं व्यावसायिक विशेषज्ञों के बीच उद्यम विकास एवं संस्थागत सहयोग पर संवाद हुआ। ईवाई ने नॉलेज पार्टनर तथा ICAI ने इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में सहयोग किया।

