Popular

NEWS

इंदौर जिले को ‘संपूर्ण सुकन्या जिला’ बनाएगें, अभियान का शुभारंभ

इंदौर में श्रीमती प्रीति अग्रवाल पोस्टमास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र सिद्धार्थ जैन सीईओ जिला पंचायत इंदौर मध्य प्रदेश शासन एवं प्रवर अधीक्षक इंदौर सिटी संभाग शिवांशु कुमार द्वारा इंदौर जिले को ‘संपूर्ण सुकन्या जिला’ बनाए जाने के अभियान का शुभारंभ किया गया ।

जिसके अंतर्गत इंदौर जिले में 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना का खाता डाकघर में खोला जावेगा । उक्त खाते में जमा धनराशि का उपयोग बालिकाओं की उच्च शिक्षा , विवाह आदि महत्वपूर्ण कार्य में किया जा सकता है ।। उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि खाता न्यूनतम जमा राशि रुपए 250 /- से खोला जा सकता है एवं इस पर 8.2% वार्षिक ब्याज दिया जाता है ।।

कार्यक्रम मे डाक जीवन बीमा, डाकघर बचत योजना ,आधार ,के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया ।।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply