NEWS

इंदौर को बड़ी सौगात: 24 मार्च को देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का लोकार्पण

इंदौर।  शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 24 मार्च को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से पुराने टर्मिनल (T-1) का नवीनीकरण पूरा हो चुका है, और अब इसका भव्य लोकार्पण होने वाला है। उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

क्या बदलेगा इस नए टर्मिनल से?
यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला कदम है। अब एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर सालाना 50 लाख यात्रियों तक पहुंच जाएगी। यानी कम भीड़, ज्यादा सुविधा और बेहतर सफर।

 सस्ती दरों वाला UDAN कैफे
अब एयरपोर्ट पर महंगे खाने की चिंता खत्म हो जाएगी। यहां पर  चाय सिर्फ ₹10, समोसा ₹20, पोहा ₹20, पानी की बोतल ₹10 में मिलेगी। इसके साथ ही अब एयरपोर्ट ‘रीडिंग जोन’ बनेगा।  टर्मिनल में  Flybrary—एक खास लाइब्रेरी शुरू हो रही है। जहां आप किताब दान कर सकते हैं और सफर के दौरान पढ़ भी सकते हैं

महिलाओं के लिए खास मौका
‘अवसर’ स्टॉल के जरिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपना काम संभालेंगी। यानी रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सुविधाएं, आसान सफर 400 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था 14 चेक-इन काउंटर

दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा
नए टर्मिनल में दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही  फ्री वाई-फाई की सुविधा भी रहेगी।  बड़ा पार्किंग एरिया रहेगा ताकि वाहन पार्किग में कोई परेशानी ना हो।

हाई-टेक सुरक्षा
एयरपोर्ट पर  3 एक्स-रे मशीनें और आधुनिक सुरक्षा उपकरण से अब चेकिंग होगी जिससे चेकिंग में समय कम लगेगा। यात्रियों को मिलेगी राहत यहां से  रोजाना लगभग 2700+ यात्री इस टर्मिनल से सफर करेंगे।  नए टर्मिनल पर भीड़ कम होगी।  पूरा सफर  ज्यादा स्मूद और आरामदायक होगा।

Shares:
Leave a Reply