Popular

NEWS

जीआरपी उज्जैन की सतर्कता और ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित मिला लाखों का सामान

जीआरपी उज्जैन की सतर्कता और ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित मिला लाखों का सामान

उज्जैन – रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की संरक्षा के प्रति लगातार सजग जीआरपी उज्जैन ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी, ईमानदारी और त्वरित कार्यवाही का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

रेल यात्री दीपक अग्रवाल पिता छेदीलाल अग्रवाल उम्र 37 वर्ष निवासी मलाड वेस्ट, मुंबई, ट्रेन नम्बर 12961 अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच एच-01 में मुंबई से इंदौर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान नागदा स्टेशन पर कॉफी लेने हेतु ट्रेन से नीचे उतरने पर अचानक ट्रेन चल पड़ी, जिससे वे पुनः ट्रेन में सवार नहीं हो सके और उनका कीमती सामान ट्रेन में ही छूट गया।

घबराए यात्री द्वारा तत्काल दूरभाष पर थाना जीआरपी उज्जैन को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक 570 नवीन जायसवाल एवं प्रधान आरक्षक 587 हेमन्त कुमार ने बिना समय गंवाए तत्परता से कार्रवाई करते हुए उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन को अटेण्ड किया। संबंधित बर्थ की जांच करने पर एक नीले रंग का “MASCO” बैग सुरक्षित अवस्था में मिला। बैग के अंदर डेल कंपनी का लैपटॉप मय चार्जर, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये, एक पर्स जिसमें नगदी 840 रुपये एवं महत्वपूर्ण पहचान पत्र व दस्तावेज रखे हुए थे।

जीआरपी स्टाफ द्वारा संपूर्ण सामान सुरक्षित थाना लाकर यात्री दीपक अग्रवाल को विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर यात्री ने जीआरपी उज्जैन पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Shares:

Popular

Popular