NEWS

किला मैदान से गुजर रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर गाड़ी से नीचे उतरे और झाँसी की रानी के वंशज अतुल झाँसीवाले का सम्मान किया

किला मैदान से गुजर रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर गाड़ी से नीचे उतरे और झाँसी की रानी के वंशज अतुल झाँसीवाले का सम्मान किया

यंग इंडिया क्लब द्वारा आयोजित बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता

 

 

इंदौर झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर गुरुवार को सुबह किला मैदान स्थित रानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा स्थल पर यंग इंडिया क्लब की मेजबानी में चल रहे पुष्पांजलि कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अचानक शामिल हो गए और जब उन्हें बताया गया कि यहाँ झाँसी की रानी की पांचवी पीढ़ी के वंशज अतुल झाँसीवाले का सम्मान किया जा रहा है तो अपनी सहजता-सरलता के चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल से आग्रह किया कि झाँसीवाले का सम्मान वे स्वयं करेंगे। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल से पुष्प माला, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह लेकर अतुल झाँसीवाले का आत्मीय सम्मान किया और उनके परिजनों से भी कुशल क्षेम पूछे।

क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा जिंसी चौराहे से किला मैदान तक पिछले दिनों से की जा रही तोड़फोड़ के चलते क्लब ने पहले ही निर्णय ले लिया था कि बलिदान दिवस पर औपचारिक कार्यक्रम ही होंगे, लिहाजा सुबह करीब 10 बजे जब प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम और मानव श्रृंखला बनाने के आयोजन चल ही रहे थे कि तभी वीआईपी रोड किला मैदान से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले की निगाह इस कार्यक्रम पर पड़ी तो काफिला रुकवाकर वे स्वयं आए और अग्रवाल से पूछा कि, मैं भी शामिल हो जाऊं, तो वहां मौजूद सभी साथियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा की बजाय महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया और अतुल झाँसीवाले का सम्मान कर उनके परिवारजनों से भी हालचाल पूछे। करीब 10 मिनिट तक मुख्यमंत्री डॉ. यादव वहां रुके और इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित यंग इंडिया क्लब के सतीश सेन, यशवंत गायकवाड, हितेश अग्रवाल, महेश कश्यप, राजेश शर्मा, डॉ. निर्मल महाजन, मनोज गोपाले, नरेश दुबे, राहुल अग्रवाल, सुधीर सेठिया, संजय खानविलकर, दिनेश अग्रवाल एवं शरद सिरपुरकर से भी मुलाकात की। क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ आए मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं अन्य नेताओं का स्वागत किया और जब उन्हें बताया कि वे पिछले 24 वर्षों से लगातार महारानी लक्ष्मिव्बाई की जयंती एवं बलिदान दिवस पर नियमित कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं और इस प्रतिमा की स्थापना के लिए भी कई वर्षों तक तत्कालीन केंद्र एवं राज्य सरकार से लड़ाईयां लड़ी तो मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने सभी साथियों को शाबासी देकर उनका उत्साहवर्धन कि

या।

 

Shares: