social organization

क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप द्वारा उत्कृष्ट सेवा भवियों का सम्मान

इंदौर(विनोद गोयल)। क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप द्वारा लगातार पच्चीस वर्षो से सेवा कार्य करने वाले उत्कृष्ट सेवा भावियों का सम्मान का शाल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह देकर किया गया। क्षत्रिय मराठा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष गिरिश चव्हाण, पूर्णिमा चव्हाण ने बताया कि पिछले पच्चीस वर्षों से सम्मेलन में अमूल्य सहयोग देने वाले इमरान , सुधीर शल्वि, तेजेंन्दर डागा का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महा मंडलेश्ववर दादू माहराज,श्री ज म गजासिन धाम , विशेष अतिथि भाजपा नगर मंत्री स्वाति काशी एवं अशोक मेहता थे। वही संचालक विनोद गोयल ने बताया कि निस्वार्थ भावना से लगातार पच्चीस परिचय सम्मेलन आयोजित करने वाले दम्पति गिरिश चव्हाण , पूर्णिमा चव्हाण का सम्मान गरुड़ इवेंट्स ग्रुप ने शाल, श्रीफल एवं हिंदू साम्राज्य की स्थापना करने वाले शिवाजी महाराज तस्वीर भेंट करके किया।

रजत जयंती सम्मान संपन्न
रजत जयंती सम्मान समारोह का गाँधी हॉल में एतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। रजत जयंती सम्मान समारोह के अवसर पर अग्रसेन सोशल ग्रुप के राजेश गर्ग, शिव जिंदल, कमलेश चौधरी, राजकुमार बंसल, सतीश गोयल, राजू बंसल , संतोष गोयल, नमिता गरूढ़, रागिनी पवार विवेक कदम, अजय शुक्ला, रोहित जाधव, सम्भाजी गुंजाल आदि उपस्थित थे।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *