Popular

social organizationNarmada

माँ नर्मदा जयंती पर लिया जल संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प

जीवनदायिनी माँ नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर अहिल्या सेना इंदौर महानगर द्वारा हाथीपाला स्थित पानी की टंकी का विधिवत पूजन कर आरती की गई। इस अवसर पर “जल ही जीवन है” का संदेश देते हुए जल संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान माँ नर्मदा से नगरवासियों के लिए स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्धता की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को पानी के अपव्यय को रोकने और उसके सदुपयोग हेतु जागरूक होना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद खण्डेलवाल, हेमंत मालवीय, विवेक सोनी, मोहन हार्डिया, सन्नी शर्मा सहित अहिल्या सेना इंदौर महानगर के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply