इंदौर। एमजी रोड स्थित जिला कार्ट परिसर में कोटेश्वर महादेव मंदिर विराजित है। यह एक ऐसा मंदिर है जहां पर अधिकत्तर भक्त वकील पेश से जुड़े हुए है। याने महादेव के भक्त न्याय के मंदिर में सिर झूका कर न्याय के लिए संघर्ष करते है।
16 वर्षों से सतत कर रहे है आयोजन
शिवभक्त एंव अभिभाषक संघ के सेक्रट्री कपिल बिरथरे ने बताया कि न्यायालय परिसर में कोटेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां पर प्रतिदिन दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। यहां पर विगत 16 वर्षों से महाशिवरात्रि पर महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष भी यह आयोजन 13 फरवरी को रखा गया है। यहां कोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन पुजा-अर्चना की जाती है। इसके 13 फरवरी को भी महादेव की पुजा-अर्चना के साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया है। इस वर्ष भी महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। इस महाप्रसादी में वकील और उनके परिजन शामिल होगे। सभी बाबा कोटेश्वर का आर्शीवाद लेकर प्रसादी गृहण करेंगे।


