*भूमि-पूजन के साथ ‘प्लास्ट पैक 2026’ का शंखनाद*
मध्य प्रदेश को प्लास्टिक और पैकिजिंग हब बनानेआईपीपीएफ के बैनर तले जुटी समूची इंडस्ट्री
– मध्य भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक एक्सपो
– उद्योग जगत के लिए व्यापार और निवेश के नए द्वार खोलेगा
– मप्र में ₹6,000 करोड़ के निवेश की राह होगी आसान
– युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यवसाय पर है पूरा फोकस
इंदौर, । मध्य भारत के सबसे बड़े प्लास्टिक और पैकेजिंग बी2बी एक्सपो‘प्लास्ट पैक 2026’ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ आज लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र, इंदौर में भव्य भूमि-पूजन समारोह के साथ हुआ। आगामी 27 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस चार दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भूमि-पूजन के साथ ही विशाल डोम और स्टॉल्स के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम द्वारा मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से आयोजित यह संस्करण अपने पिछले आयोजन के मुकाबले कहीं अधिक व्यापक, भव्य और तकनीक-केंद्रित है, जो मध्य प्रदेश के उद्योग जगत के लिए व्यापार और निवेश के नए द्वार खोलेगा।
भूमि-पूजन के अवसर पर आईपीपीएफ के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल, ने कहा कि यह आयोजन मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश की अपार संभावनाएं लेकर आ रहा है। अपनी केंद्रीय भौगोलिक स्थिति और अनुकूल औद्योगिक नीतियों के कारण राज्य निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 396 रजिस्टर्ड रबर एवं प्लास्टिक फैक्ट्रियांकार्यरत हैं, जो 35,625 से अधिक लोगोंको प्रत्यक्ष रोजगार दे रही हैं, और इसके अतिरिक्त लगभग ₹6,000 करोड़ के निवेश वाली 105 नई व निर्माणाधीन परियोजनाएंपाइपलाइन में हैं—जिनमें इंदौर, पीथमपुर और धार औद्योगिक बेल्ट में ₹1,900 करोड़ से अधिकके बड़े पॉलिमर और फिल्म प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
प्लास्टपैक 2026 के चेयरमैन श्री जाहिद शाह ने कहा कि इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “इनोवेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबिलिटी, क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटी”रखी गई है। इस बार का आयोजन पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 30% अधिक बड़ाहै। जहां पिछली बार की तुलना में विज़िटर्स की संख्या में करीब 30% की वृद्धि के साथ 2 लाख से अधिक ट्रेड विज़िटर्सआने की संभावना है, वहीं 10,000 वर्ग मीटरसे अधिक के विशाल क्षेत्रफल में 8 से अधिक राज्यों के 450+ प्रदर्शकऔर 500+ स्टॉल्सलग रहे हैं। यह बढ़ता हुआ पैमाना न केवल देश-विदेश के विनिर्माताओं का मध्य भारत के प्रति बढ़ता विश्वास दर्शाता है, बल्कि इससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बिजनेस टूरिज्म और बी2बी व्यापार को भी अभूतपूर्व गति मिलेगी।
आईपीपीएफ के सचिव श्री अंकित भारुका ने कहा कि राष्ट्रीय और वैश्विक बाज़ार के तेज़ी से बदलते परिदृश्य के बीच यह प्रदर्शनी प्रदेश के उद्योगों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ेगी।प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे, जिसके तहत आयोजन स्थल पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख उद्योगों की सहभागिता से एक विशेष ‘जॉब प्लेसमेंट एण्ड रिक्रूटमेंट प्रोग्राम’ (Job Fair) आयोजित किया जाएगा।
प्लास्टपैक 2025 के चेयरमैन एवं वरिष्ठ सदस्यश्री हितेश मेहता ने बताया कि तामोट (रायसेन) और बिलौआ (ग्वालियर) जैसे समर्पित प्लास्टिक पार्क तथा प्लांट व मशीनरी पर 15% से 25% तक की पूंजीगत सब्सिडीका सीधा लाभ दिलाने के लिए प्रदर्शनी मेंएमपीआईडीसी, एमएसएमई विभाग, सीपेट, एमएमएआई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डके विशेष हेल्प डेस्क मौजूद रहेंगे, जहां स्थानीय एमएसएमई और स्टार्टअप्स को सीधे मशीनरी फाइनेंसिंग और नए जॉइंट वेंचर करने का अवसर मिलेगा।
वर्तमान में वैश्विक प्लास्टिक पैकेजिंग बाज़ार USD 432.3 बिलियन (3.1% CAGR से 2033 तक USD 536.9 बिलियन अनुमानित) और भारत का प्लास्टिक बाज़ार USD 47 से 49.65 बिलियन (6.48% CAGR) पर पहुंच चुका है, जबकि भारतीय पैकेजिंग उद्योग USD 112.7 बिलियनको पार कर गया है (जिसमें प्लास्टिक पैकेजिंग की हिस्सेदारी 41.8% से 45% यानी करीब ₹3.8 लाख करोड़है)। भारत का फ्लेक्सिबल पैकेजिंग बाज़ार (USD31.86 बिलियन, 6.72% CAGR) और रिजिड पैकेजिंग बाज़ार (USD 15.17 बिलियन, 6.24% CAGR) वैश्विक औसत से तेज़ गति से बढ़ रहे हैं, और अप्रैल–जुलाई 2026 में पैकेजिंग फिल्म्स के निर्यात में 36.4% का उछाल दर्ज हुआ है। इसी बढ़ती मांग और सालाना ₹75,000 करोड़ के संभावित पूंजीगत निवेश (Capex) का लाभ मध्य प्रदेश के उद्यमियों को दिलाने के लिए प्रदर्शनी में सख्त EPR नियमों व 30% रीसाइक्ल्ड कंटेंट की अनिवार्यता के अनुरूप 100% कंपोस्टेबल प्लास्टिक, वाटर-सॉल्यूबल फिल्म्स, पेपर-बेस्ड पैकेजिंग, मोनो-मटेरियल, PCR रेज़िन, ऑल-इलेक्ट्रिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनें, एआई-आधारित रीसाइक्लिंग प्लांट्स और QR-कोड आधारित स्मार्ट पैकेजिंगका लाइव प्रदर्शन व राष्ट्रीय अनावरण होगा।
भूमि-पूजन और आयोजन की तैयारियों में इंडियन प्लास्टपैक फोरम की पूरी प्रबंध समिति सक्रिय है, जिसमें चेयरमैन श्री जाहिद शाह सहित श्री संजीव सचदेवा, श्री अंकित भारुका, श्री मेहुल ठक्कर, श्री प्रमोद सोमानी, श्री विशाल सोनी, श्री पर्व ओचानी, श्री अभिषेक कासट एवं श्री अजय जायसवाल, श्री गौरव हीरानी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

