NEWS

नवलखा कांटाफोड़ मंदिर से जुड़े 89 भक्तों की अमरनाथ यात्रा आज से इस वर्ष दो स्थानों पर इंदौर के भक्तों के सहयोग से शुरू हुई लंगर सेवा – मिलने लगे इंदौरी पोहे-जलेबी एवं अन्य व्यंजन

नवलखा कांटाफोड़ मंदिर से जुड़े 89 भक्तों की अमरनाथ यात्रा आज से इस वर्ष दो स्थानों पर इंदौर के भक्तों के सहयोग से शुरू हुई लंगर सेवा – मिलने लगे इंदौरी पोहे-जलेबी एवं अन्य व्यंजन

इंदौर, . नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर के भक्तों के सहयोग से करीब 16 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री से भरा ट्रक प्रस्थित होने के बाद अब मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं का पहला जत्था सोमवार 6 जुलाई को अपराह्न 4 बजे इंदौर दिल्ली एक्सप्रेस से विधायक गोलू शुक्ला के आतिथ्य में अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थित होगा। इस जत्थे में कुल 89 सदस्य जा रहे हैं। मन्दिर से रेलवे स्टेशन तक सभी भक्त एक पैदल यात्रा के रूप में ढोल ढमाकों सहित पहुंचेंगे, जहाँ उन्हें भावपूर्ण बिदाई दी जाएगी। जत्थे में शामिल श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मंदिर ट्रस्ट एवं खन्ना (पंजाब) के श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल के सहयोग से बालटाल एवं पंचतरणी में दो स्थानों पर 3 जुलाई से शुरू हुई लंगर सेवा में भी बारी-बारी से भागीदार बनेंगे।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, सुभाष बजरंग एवं संयोजक बीके गोयल ने बताया कि अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा इंदौर के भक्तों के सहयोग से संग्रहित 16 मीट्रिक टन राशन सामग्री से भरा ट्रक पहले ही रवाना किया जा चुका है और यात्रा शुभारंभ के दिन गत 3 जुलाई से ही बालटाल और पंचतरणी में लंगर सेवा शुरू कर दी गई है जहाँ इंदौर के पोहे-जलेबी, कचोरी-समोसे, दाल-बाटी एवं अन्य व्यंजन देश-विदेश से आने वाले भक्तों को खूब पसंद आ रहे हैं। बालटाल में मेन रोड पर लोहे के पूल के पास लंगर नंबर 3 एवं पंचतरणी में एंट्री गेट के पास लंगर नंबर 2 पर यह लंगर सेवा प्रतिदिन हजारों भक्तों को खूब पसंद आ रही है। इंदौर से जाने वाले भक्तों के लिए यहाँ कम्बल, भोजन, आवास आदि की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु अमरनाथ के अलावा जम्मू, सोनमर्ग, श्री वैष्णो देवी धाम, शिवखोड़ी, श्रीनगर एवं गुलमर्ग की यात्रा भी मौसम के अनुकूल तिथि में करेंगे। यह यात्रा 16 जुलाई को वापस इंदौर लौटेगी और इसके बाद भक्तों का दूसरा जत्था अमरनाथ पहुंचकर लंगर सेवा में भागीदार बनेगा। मालवांचल के भक्त बेस कैंप पर ठहरने के लिए पंचतरणी में गोपाल से 98158-58566, बालटाल में विजय मनरो से 98143-65595 एवं अमित शर्मा से 98887-41358 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

भक्त मंडल के संदीप गोयल, परमानन्द वालेचा, विजय काला, हेमंत गर्ग सेठानी, वरुण हरि मंगल ने बताया कि लंगर सेवा में इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ, दालमिल एसो., छावनी अनाज मंडी, दाल चावल व्यापारी एसो., मालवा मिल व्यापारी एसो., सराफा सोना चांदी व्यापारी एसो. एवं अन्य सामाजिक धार्मिक संगठनों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है।

 

Shares: