Popular

social organization

सेवा और समर्पण के लिए पवन राठी सम्मानित

इंदौर(विनोद गोयल)। शहर में सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन राठी का सम्मान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम नेताजी सुभाष मंच, श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, महामंडलेश्वर दादूजी महाराज तथा युंका नेता मनोहर धवन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने पवन राठी को शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

वक्ताओं ने कहा कि पवन राठी ने पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है तथा शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है।

मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने बताया कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply