NEWS

होली–रंगपंचमी पर ज़हर बनते रंगों पर पुलिस का वार! केमिकल युक्त हानिकारक रंग जब्त

इंदौर। होली और रंगपंचमी के पावन पर्व को सुरक्षित, स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए इंदौर पुलिस ने हानिकारक केमिकल रंगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के सशक्त निर्देशन में पूरे शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बाजारों में सघन चेकिंग, रंग-गुलाल की दुकानों पर छापेमारी और आमजन को जागरूक करने की कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।

अचानक चेकिंग, दुकानों में मचा हड़कंप
शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों में सरप्राइज निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर ऐसे रंग मिले जो औद्योगिक उपयोग के लिए बने थे और जिन पर स्पष्ट लिखा था।“स्किन पर सीधे उपयोग के लिए नहीं”, इसके बावजूद उन्हें बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा था।

 थाना बाणगंगा की बड़ी कार्रवाई
थाना बाणगंगा पुलिस ने मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाले रंग जब्त किए। मोहल्ला मीटिंग्स में मिली शिकायतों में महिलाओं और बच्चों की आंखों में जलन, त्वचा पर नुकसान जैसी गंभीर बातें सामने आईं। जांच में सामने आया कि रामरज नामक पदार्थ, जो औद्योगिक उपयोग में लिया जाता है, उसे रंग के रूप में बेचा जा रहा था। कुल 87 बोरियों में 2.175 क्विंटल रामरज जब्त किया गया।

 सेंट्रल कोतवाली नॉर्थ की छापेमारी
इसी क्रम में थाना सेंट्रल कोतवाली नॉर्थ ने एक दुकान और गोदाम से लगभग 100 बोरी रामरज जब्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरे शहर में जारी सख्त निगरानी नगरीय इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा दुकानों पर रंगों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। खतरनाक केमिकल युक्त रंग पाए जाने पर तत्काल जब्ती और कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल हर्बल व प्राकृतिक रंगों की ही बिक्री करें।

आमजन से पुलिस की अपील
इंदौर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि ऐसे रंगों का उपयोग न करें जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों सड़क पर चलते लोगों पर जबरन रंग न डालें। हुड़दंग और जबरदस्ती से बचें

Shares:
Leave a Reply