NEWS

परमात्मा पिता से जुडकर आत्मा की रक्षा करने के संकल्प के साथ मनाया रक्षाबंधन

परमात्मा पिता से जुडकर आत्मा की रक्षा करने के संकल्प के साथ मनाया रक्षाबंधन

इंदौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के न्यू पलासिया स्थित ज्ञान शिखर ओमशांति भवन में आध्यात्मिक वातावरण में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर रक्षाबंधन का रहस्य बताते हुए इंदौर ज़ोन की क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में पर्वों की श्रृंखला में सबसे पहला रक्षाबंधन से ही शुरू होता है। भाई बहन पवित्र निश्छल प्रेम का पवित्र पर्व है, साथ ही आत्माओं की रक्षा के लिए परमात्मा के द्वारा बांधा गया पवित्रता का बंधन है। जब हम स्वयं को पहचान आत्मिक स्वरूप में टिक जाते हैं और परमात्मा से मन बुद्धि की तार तोड़ लेते हैं तो आत्मा की सभी बुराइयों से रक्षा होने लगती है। जीवन में शांति, प्रेम, सद्भाव और दिव्य गुणों का विकास होने लगता है। अतः इस रक्षाबंधन पर हमें यही शुभ संकल्प लेना है कि हम स्व रक्षक बनकर सर्व की रक्षा करें ।

सर्वप्रथम ईश्वरीय महावाक्यों का वाचन कर परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया तत्पश्चात संस्थान की मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी मोहिनी दीदी का रक्षाबंधन के निमित्त संदेश पढ़कर सुनाया गया। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने सभी भाई बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

साथ ही अधिकारी, चिकित्सक, राजनेता, व्यवसायी, समाजसेवी, कई कार्यालयों एवं संगठनों एवं मूक बधिर बच्चों को भी राखी बांधी गई।

 

ईश्वरीय सेवा में ब्रह्माकुमारी अनिता ओमशांति भवन इंदौर

Shares: