इंदौर(विनोद गोयल)। विश्व संवाद केंद्र मालवा एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा नर्मदा साहित्य मंथन के पंचम सोपान के अंतर्गत प्रतिष्ठित साहित्यिक महोत्सव ‘भारत उदय’ का आयोजन 30 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक तक्षशिला परिसर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार, इंदौर में किया जाएगा।
इस महोत्सव में देश के ख्यातिलब्ध लेखक, चिंतक एवं साहित्यकार सहभागिता करेंगे। आयोजन के पोस्टर का विमोचन मंगलवार, 27 जनवरी को शाम 6 बजे स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र के कार्यालय प्रमुख मौसम वाडिया एवं प्रबंधक कपिल कर्णिक के साथ स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के पदाधिकारी मनोहर लिम्बोदिया, पंकज क्षीरसागर, बंसीलाल लालवानी, सोनाली यादव, राजू घोलप, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीण धनोतिया एवं प्रभात जैन उपस्थित रहे।


