social organization

विघटन कारी शक्तियों से निपटने के लिए हिंदू समाज का संगठित होना अति आवश्यक- भारत रक्षा मंच

इंदौर(विनोद गोयल) । आर्य समाज मंदिर मल्हारगंज पर भारत रक्षा मंच इंदौर विभाग की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारत रक्षा मंच के केंद्रीय मंत्री एच पी तिवारी जबलपुर, प्रांत महामंत्री अजय शुक्ला, संगठन मंत्री शैलेंद्र सेठ, मध्य भारत प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष राजेश बिजंवे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीता प्रधान द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
मुख्य रूप से इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा संगठित हिंदू समाज ही इस देश को और सनातन संस्कृति को बचाया जा सकता है विघटनकारी राष्ट्र विरोधी जिहादी मानसिकता का बहिष्कार कर उनकी कमर तोड़ सकते हैं तब ही वह मुख्य धारा से जुड़ेंगे जिन्हें वंदे मातरम् ,भारत माता की जय से परहेज है वह कभी राष्ट्र हित में कार्य नहीं कर सकते ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें सबक सिखाना व सुधारना जरूरी है।

हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता
साथ ही देश में जो घुसपेठीयै बसें हैं उन्हें कार्यकर्ता चिन्हित कर शासन प्रशासन को जानकारी दें ताकि हमारा देश सुरक्षित समृद्ध हो सके हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर भी चिंता व्यक्ति की गई व युवाओं से आग्रह किया गया कि समाज में हिंदू समाज में एक या दो बच्चे वाले कांसेप्ट को नकारा जाए व कम से कम तीन या चार बच्चे हर परिवार में हो जो देश धर्म और समाज का कार्य भी कर सके और परिवार का संचालन भी कर सके साथ ही हिंदू समाज को अपने शौर्य को जागृत करते हुए हर परिवार में शस्त्र व शास्त्र दोनों होना अति आवश्यक है तभी सनातन और हिंदू समाज सुरक्षित रह सकता है।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को विस्तार देते हुए विभाग संगठन मंत्री पंकज सोलंकी द्वारा जिले व नगर के नवीन दायित्वो की घोषणा की गई आभार विभाग सह संगठन मंत्री सचिन यादव द्वारा व्यक्त किया गया।

Shares:
Leave a Reply