Popular

NEWS

संस्था अग्रमंच द्वारा अग्रसेन जयंती पर पितृ पुरुष अग्रसेन जी महाराज की भव्य आरती पूजन

संस्था अग्रमंच द्वारा अग्रसेन जयंती पर पितृ पुरुष अग्रसेन जी महाराज की भव्य आरती पूजन भगवा ध्वजो का वितरण प्रभातफेरियों का स्वागत एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किय गया ।

अग्रसेन जयंती के शुभ दिन प्रत्येक अग्र परिवार को अग्रवंश का भगवा झण्डा एवं 5 दीपक लगाने की अपील की

इन्दौर । अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रमंच द्वारा 5150 वीं अग्रसेन जंयती के अवसर पर अग्रसेन प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजन एवं महाआरती कर भगवा ध्वजों का वितरण ,वरिष्ठ समासेवियों का सम्मान कर निकलने वाली प्रभातफेरियों का स्वागत किया गया ।

संस्थापक आशीष गोयल ने बताया महाराजा अग्रसेन जी का पूजन एवं आरती में वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद जी गोयल, टीकमचंद जी गर्ग, महेश जी मित्तल, विष्णु जी बिंदल,शैलेश जी गर्ग, नितिन जी अग्रवाल (अपेक्स), राजेश जी बंसल,मनीष मित्तल मोरनी, आशीष बृजवासी, दुर्गेश जी अग्रवाल (नाद), मनीष जी खजांची , रानू अग्रवाल (नेत्रम) ,सचिन बंसल के साथ

संस्था सदस्य कीर्ति अग्रवाल (बंटी), मनोज अग्रवाल, आयुष जिंदल, जीतू गोयल, संजय कुमुद बिंदल, शैलेश मोना अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल, आहुति मित्तल, नवनीत केडिया,हेमंत गोयल, निलेश धानुका, गौरव गोयल, मलक कोठारी,आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सनातनी विधायक गोलू जी शुक्ला ,नगर अध्यक्ष सुमित जी मिश्रा एवं क्षेत्रीय पार्षद मृदुल जी अग्रवाल ने भी उपस्थित होकर सभी अग्रजनों को अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

जानकारी देते हुए दीपिका गोयल ने बताया कि, महाराजा श्री अग्रसेन जी प्रकटोत्सव के अवसर पर संस्था अग्रमंच द्वारा लगातार 13 वर्ष से कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जी का 5150 वां प्रकटोत्सव है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों से निकलकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचने वाली प्रभातफेरियों का स्वागत संस्था द्वारा किया गया एवं वरिष्ठ समाजसेवियों एवं अग्रजनों का भी स्वागत भी किया गया।

संस्थापक दीपिका गोयल ने समस्त अग्रजनों से अपील की है कि, अग्रसेन जयंती के दिन प्रत्येक अग्र परिवार अपने घर पर अग्रवंश का भगवा झण्डा फहरायें एवं 5 दीपक लगाकर अग्रसेन महाराज जी का प्राकट्यदिवस धूमधाम से मनावें।

 

 

Shares:

Popular

Popular