Popular

Politics

सनातनी विधायक गोलु शुक्ला के जन्मदिवस पर “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन

इंदौर(विनोद गोयल)। सनातनी विधायक गोलु शुक्ला के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवी गतिविधियों को समर्पित “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा पखवाड़े का शुभारंभ दिनांक 30 जनवरी, शुक्रवार, प्रातः 9 बजे अहिल्या माता की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान एवं प्रतिमा पर जल एवं दूध से अभिषेक कर किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना एवं स्वच्छता, सेवा व संस्कारों के प्रति जनजागरण करना है।

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं —
स्वच्छता अभियान
अहिल्या माता की प्रतिमा पर जल एवं दूध से अभिषेक
निराश्रित बच्चों हेतु आवश्यक सामग्री वितरण
एम.वाय. अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरण
गौशाला में गौ पूजन एवं गौ सेवा
आयोजकों ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा सनातनी विधायक गोलु जी शुक्ला के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply