श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान पर आम्राभिषेक 24 मई को
इंदौर। श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थानम्,* विद्या पैलेस, एरोड्रम रोड, इंदौर पर 24 मई 2026 को सुबह 9 बजे से श्री वेंकटेश बालाजी का *आम्राभिषेक* परम पूज्य *युवराज श्री यतींद्राचार्य जी महाराज* के सान्निध्य मे होगा। स्वामी श्री यतींद्रचार्य जी महाराज श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान के युवराज है।
मंदिर समिति के हरिकिशन साबू, मनोहर सोनी एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि अधिक मास में भक्तों के पुण्य लाभ हेतु एवं यह अभिषेक प्रभु वेंकटेश बालाजी को गर्मी की तपन से राहत दिलाने के लिए किया जा रहा है। हापुस, बादाम केसर, लाल पट्टा, तोतापरी, अलीराजपुरी सहित अनेक प्रकार के आम के रस का उपयोग अभिषेक में किया जाएगा करीब 100 किलो आम इस अवसर पर उपयोग होंगे। शुद्ध जल से भी प्रभु को स्नान करवाया जाएगा जिसमें सप्त नदियों के जल का उपयोग किया जाएगा, साथ ही इसमें दूध दही केसर शहद का भी उपयोग किया जावेगा ।इस अवसर पर भजन सम्राट हरिकिशन साबू भोपू जी अपने भजनों की रसगंगा भी बहाएंगे। प्रभु के विशेष *आम्राभिषेक दर्शन* के साथ पू. युवराज स्वामी यतींद्रचार्य जी के पुरुषोत्तम मास की महत्ता पर आशीर्वचनों का लाभ भी भक्त उठा सकेंगे तत्पश्चात आरती एवं गोष्टी प्रसाद का वितरण भी होगा।


