Eternal Hinduism

जयकारों साथ निकली भव्य श्री खाटू श्याम बाबा की फाग यात्रा

इंदौर(विनोद गोयल)। श्री खाटू श्याम सतरंगी फाग उत्सव का आयोजन आज शाम को फाग यात्रा इंदौर के अग्रवाल नगर से निकली। यह फाग यात्रा अग्रवाल नगर पानी की टंकी से शुरू हुई। बाबा की फाग यात्रा का भव्य स्वागत। जगह बाबा के भक्त्तों हार, फूल, इत्र, कोल्ड ड्रिंक, पानी आदि भव्य स्वागत सत्कार किया। फाग यात्रा श्याम मंदिर विद्यानंद आश्रम पर पूर्ण हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरीया साड़ी, एवं चुनरी पहन शामिल हुए।

महिलाएं कलश एवं बाबा की ध्वजा लेकर हुई यात्रा में शामिल
यात्रा में शामिल महिलाओं ने खाटू श्याम बाबा की ध्वजा और कलश धारण करके यात्रा निकाली इसके साथ ही बाबा के जयकारें लगाते हुए अपनी खाटू श्याम बाबा के प्रति आस्था को व्यक्त किया।  खाटू श्याम बाबा एक भव्य रथ पर सवार थे। वहीं बाबा को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया ।

संयोजक पुरषोत्तम मित्तल बताया की फाग यात्रा में राजेश बंसल (पंप), दिनेश मित्तल, पहलाद अग्रवाल (दादा), सुरेश रामपिपलिया, महेश गोयल, पूर्व पार्षद मीना अग्रवाल, शैलेश गर्ग, रोहित बागडी, आशीष गोयल (फिल्म), सचिन अग्रवाल, ललित गोयल,महेश मितल, संतोष अग्रवाल (दतिया वाले), कानव मित्तल, राजेश कुंजिलाल गोयल, हैंमत अग्रवाल, शामिल हुए।  यात्रा मार्ग में कई जगहों पर बाबा श्याम का मंच लगाकर स्वागत किया गया। वही यात्रा मार्ग में हर घर-घर में स्वागत हुआ।

ये अतिथि हुए शामिल
खाटू श्याम फाग यात्रा में विशेष अतिथि के रूप में देवास के राधागंज धाम के रजनीश अग्रवाल शामिल हुए। विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद मृदुल अग्रवाल ने यात्रा के समापन्न पर महा आरती में शामिल हुए।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *