NEWSRajasthan

Vaidehi Premium Housing में 4 साल की देरी – C ब्लॉक के खरीदार परेशान

उदयपुर के Vaidehi Premium Housing प्रोजेक्ट में C ब्लॉक के फ्लैट खरीदार पिछले 3–4 वर्षों से गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं।

 

फ्लैट का पजेशन वर्ष 2022 में मिलने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है।

 

प्रोजेक्ट के A और B ब्लॉक तैयार हो चुके हैं, जबकि C ब्लॉक के खरीदारों को अब तक न घर मिला है और न ही कोई स्पष्ट समयसीमा दी गई है।

इस दौरान खरीदार अपने होम लोन की EMI भी चुका रहे हैं और साथ ही किराए के मकान में रहने का अतिरिक्त खर्च भी उठा रहे हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि साइट पर काम लगभग बंद पड़ा है।

इस प्रोजेक्ट के CEO Rajkumar Pamecha के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट चल रहा है, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं दिख रही।

Vaidaihi premium housing Udaipur

अब प्रभावित परिवार Rajasthan Real Estate Regulatory Authority में शिकायत दर्ज कराने और मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह केवल देरी नहीं, बल्कि आम खरीदारों के साथ अन्याय का मामला है।

Shares: