पश्चिम क्षेत्र की अग्रसेन माधवी पालकी यात्रा का जगह-जगह हुआ पूजन, स्वागत मंचों से की गई पुष्प वर्षा, प्रतिभाओं का सम्मान
इंदौर,। अग्रवाल समाज पश्चिम क्षेत्र की मेजबानी में बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम से रामचंद्र नगर होते हुए पंचकुइया स्थित शम्भू सत्संग हॉल तक अग्रसेन माधवी पालकी यात्रा का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। मार्ग में 8 स्वागत मंचों से पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह पालकी का पूजन भी हुआ। पंचकुइया राम मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपाल दास, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, नितिन अग्रवाल एपेक्स, पार्षद मृदुल अग्रवाल एवं पार्षद संध्या यादव सहित अनेक अतिथियों ने इस अवसर पर समाज के 25 होनहार एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया।
संगठन की ओर से सतीश बंसल, नितिन अग्रवाल एयरपोर्ट, दिनेश अग्रवाल एवं मुकेश बंसल ने बताया कि सुसज्जित पालकी में विराजित महाराजा अग्रसेन के साथ गरबा और भजन मंडलियाँ, बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, बग्घी और कुलदेवी महालक्ष्मी के जीवन चरित्र पर आधारित रंगारंग झांकी भी शामिल थी। मार्ग में जगह-जगह आतिशबाजी एवं पालकी यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई। पालकी के पीछे बरकती सिक्कों का वितरण भी किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी किशोर गोयल, गणेश गोयल, जगदीश बाबाश्री, संजय अग्रवाल गोल्ड कॉइन, निर्मल अग्रवाल, गोपाल गोयल, नारायण अग्रवाल 420 पापड़, हरि अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठों के मार्गदर्शन में चेतन ऐरन, रितेश राजवंशी, सचिन अग्रवाल, हर्ष गोयल, कुश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, श्याम गर्ग, प्रदीप गुप्ता, अंजलि अग्रवाल, स्वाति गोयल, वर्षा बंसल एवं ज्योति गर्ग सहित अन्नपूर्णा अग्रवाल महासंघ, विजयनगर अग्रवाल महासंघ, कालानी अग्रवाल संगठन के सहयोग से विन्ध्याचल नगर, छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर एवं मल्हारगंज क्षेत्र की 30 से अधिक कॉलोनियों के समाज बंधुओं ने पूरे उत्साह के साथ इस यात्रा में शामिल होकर पितृ पुरुष को नमन किया।

