Popular

NEWS

अग्रसेन चौराहे पर आज शाम महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की महाआरती का दिव्य और भव्य आयोजन

अग्रसेन चौराहे पर आज शाम महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की महाआरती का दिव्य और भव्य आयोजन

पुष्प वाटिका से सजेगा दरबार, माँ नर्मदा और गंगा घाटों के जीवंत दृश्यों को साकार करेंगी 500 मातृशक्ति

इंदौर । श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की शाम 7 बजे नवलखा स्थित अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर माँ नर्मदा और गंगा की भव्य और रंगारंग महाआरती के दिव्य आयोजन के लिए जहाँ अग्रसेन दरबार को पुष्प वाटिका से सजाया जा रहा है वहीं सम्पूर्ण चौराहे को भी 700 से अधिक दीपों से रोशन किया जाएगा। दो मेगा एलईडी स्क्रीन पर दर्शकों को काशी के मणिकर्णिका, महेश्वर के अहिल्या और नर्मदापुरम के सेठानी घाट के जीवंत दृश्यों के बीच पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की आरती में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नर्मदापुरम के प्रख्यात आरती गायक पं. अविनाश शास्त्री और उनकी संगीत मंडली के 8 सदस्य यहाँ 500 से अधिक मातृशक्ति के साथ यह आरती पेश करेंगे।

आयोजन समिति की प्रमुख संयोजक संगीता अरविंद बागड़ी ने बताया कि सम्पूर्ण प्रतिमा स्थल एवं चौराहे को पुष्प एवं विद्युत सज्जा से श्रृंगारित किया जा रहा है। शहर के 40 महिला संगठनों की भागीदारी में पिंक परिधान में सज-धजकर आई मातृशक्ति 200 से अधिक सुसज्जित थालियों से पं. अविनाश शास्त्री के साथ संगीतमय आरती से महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की आराधना कर उनसे समाज एवं शहर में सुख, शांति एवं सदभाव के लिए प्रार्थना करेंगी। इस दौरान दर्शकों को हरिद्वार में हर की पौड़ी, काशी के मणिकर्णिका, नर्मदापुरम के सेठानी घाट और महेश्वर के अहिल्या घाट के दृश्य एलईडी पर दिखाई देंगे। इस समूचे उत्सव की कमान श्रीमती कनकलता प्रेमचंद गोयल, कृष्णा विजय गोयल, अमिता अशोक ऐरन, गीता विष्णु बिंदल, शिवानी अविनाश ओएस्टर, प्रेमलता टीकमचंद गर्ग, रितु निर्मल अग्रवाल के आतिथ्य में मातृशक्ति ही संभालेंगी। सभी व्यवस्थाओं का प्रभार श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर के पदाधिकारी एवं प्रहलाद दादा की टीम संभालेगी। महोत्सव की दिव्यता को देखते हुए किरण तायल, निर्मला जिंदल, ज्योति अग्रवाल, राधादेवी मित्तल, उषा बंसल, पुष्पा गुप्ता, शीतल तोड़ीवाला, तृप्ति गोयल, सुनीता कंदोई, शीतल-रवि अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, अर्पिता सोनू अग्रवाल, मेघा अग्रवाल पीपल्याहाना, आभा अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल सहित विभिन्न महिला संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

 

Shares:

Popular

Popular