social organization

इंदौर अभ्यास मंडल सिखाएंगा युवा को उड़ान, कार्यशाला 13 जनवरी को

इंदौर अभ्यास मंडल द्वारा हर वर्ष युवाओं और बुद्दिजीवियो को कई महत्तवपूर्ण विषयो से अवगत कराता रहता है । इसी क्रम में वर्ष 2026 में एक कार्यशाला युवाओं के लिए रखी जा रहा है। जो युवाओं को आज के समय में ऐसे कार्य करने के बारे में बताएंगी जिससे उनके करियर की दिशा मिलेगी जिससे युवा अपने जीवन में उडान भर पाएंगे।

कॉलेज के छात्र लेंगे हिस्सा
यह कार्यशाला युवा वर्ग के लिए है इस कार्यशाला में विभिन्न कॉलेज विद्यार्थी भाग लेंगे यह कार्यशाला 7 सत्र में अभिनव कला समाज गांधी हॉल में होगी इस कार्यशाला के माध्यम से युवा वर्ग को शहर से परिचित करवाया जाएगा, सामाजिक कार्य से जोड़कर उनके व्यकित्व विकास हेतु प्रेरित किया जावेगा

कार्यशाला में इन विषयो पर होगा मंथन
कार्यशाला में 1)शहर विकास, आधुनिकता और जिम्मेदार नागरिक/युवा,  2)तेज रफ्तार जीवन, लाइफ स्टाइल और अकेला पड़ता युवा,  3)उद्यमिता और नवाचार में युवा शक्ति, जैसे विषय पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे। खुला मंच भी होगा कार्यशाला में भाग लेने वाले विधार्थीओ को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे

पोस्टर का विमोचन
कार्यशाला के आयोजन को लेकर मंगलवार को एक पोस्टर का विमोचन किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज में इस पोस्टर के माध्यम से युवाओं को इस कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *