Popular

Sports

ट्रांसको प्रीमियर लीग- 2025-26- प्रतीक की घातक गेंदबाजी और सत्यम की तूफानी बल्लेबाजी से रेंजर्स और वारियर्स जीते

जबलपुर में  पाण्डूताल मैदान में एम.पी. ट्रांसको प्रीमियर लीग 2025-26 के दूसरे दिन पुरुष वर्ग मे आज दो रोचक मुकाबले देखने को मिले।
आज के पहले मैच में रेंजर्स ने राइडर्स की टीम पर 7 विकेट की आसान जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए राइडर्स ने अमीन के तूफानी 67 रन और शुभम के तेज 22 रन की मदद से निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट खोकर 102 रन बनाए.
मैन आफ द मैच बने सत्यम 
दिलीप थापा ने एक विकेट लिया. जवाब में जीत के लिए आवश्यक 103 रन का पीछा करते हुए रेंजर्स ने दसवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।. मैन आफ द मैच सत्यम ने तूफानी 48 रन बनाये. दिलीप ने 28 रन का योगदान दिया। खेमराज ने 2 विकेट लिए। आज के दूसरे मुकाबले में वॉरियर्स ने कप्तान इकबाल खान के आकर्षक 32 रन और समीर के 19 रन की बदौलत स्ट्राइकर्स पर पांच विकेट की जीत दर्ज की।

प्रतिक ने हासिल किए तीन मैच
योगेश और दीपक के दो दो विकेट भी वॉरियर्स को जीत से नहीं रोक पाये। इसके पूर्व मैन ऑफ द मैच प्रतीक की घातक गेंदबाजी ने स्ट्राइकर की टीम को निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 70 रन पर रोक दिया। आकाश ने 13 रन बनाए जबकि प्रतीक ने अपनी सटीक गेंदबाजी से तीन विकेट हासिल किये। आज के मुकाबलों मे अंपायरिंग कुशलपाल सिंह,सुबोध धांडे और संदीप वर्मन ने की.

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply