social organization

द्वारकापुरी शीतलनाथ जैन मंदिर के ट्रस्टी अमृत मूणत का न्यासी मंडल ने किया सम्मान

इन्दौर के द्वारकापुरी, हवा बंगला मेनरोड स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ न्यासी अमृत मूणत को भाजपा जिला धार के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर न्यास की ओर से सभी सदस्यों ने मंदिर उपाश्रय सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में शॉल, श्रीफल एवं समाज के प्रति किए गए सेवा कार्यों का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया।

न्यास के अध्यक्ष संजय नाहर, उपाध्यक्ष सुशील कुकड़ा, सचिव चेतन भंडारी, दिनेश धींग एवं अभय राखेचा ने मूणत का सम्मान करते हुए कहा कि जिनशासन के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर उन्होंने समाज के माध्यम से सेवा का जो मार्ग अपनाया है, उसका लाभ उन्हें अब राजनीति के क्षेत्र में मिलेगा। निश्चित ही मूणत के नेतृत्व में भाजपा को एक समर्पित सेवाभावी कार्यकर्ता के अनुभवों का लाभ मिलेगा। मूणत ने पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सनातन संस्कृति और जिनशासन की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रमुख जैन श्रीसंघों के प्रतिनिधि एवं समाजबंधु उपस्थित थे।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *