social organization

हिंदू सम्मेलन में नंदबाग के 5,000 हिंदू परिवार हुए शामिल, समरसता भोज में दिखी एकता

इंदौर(विनोद गोयल) हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज में सभी ने उत्साह दिखाया। यहीं नंदबाग कॉलोनी में आयोजित हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज में 5,000 हिंदू परिवारों ने भाग लिया।  इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सभी को संबोधित किया।

सामाजिक समरसता का महत्तव बताया
कार्यक्रम में पं. विष्णु प्रसाद शास्त्री एवं  कविता वाघमारे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि  सुनील मिश्रीलाल साहू ने संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और उपस्थित परिवारों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की मुख्य बातें 5,000 हिंदू परिवारों की सक्रिय भागीदारी आरएसएस के वरिष्ठ नेता अनिल ओक का प्रेरक उद्बोधन- सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला भव्य भोज- स्थानीय समुदायों में एकता का संदेश

ईसाइ मिशनरी टारगेट बन गया था नंदबाग
इंदौर शहर में स्थित नंदबाग कॉलोनी एक समय में ईसाई मिशनरियों का टारगेट बन गई थी। जो हिंदु परिवार को लालच दे कर धर्मांतरण करने में लगी थी। इसकी सूचना जैसे ही आरएसएस के स्वयंसेवको ने वहां मोर्चा संभाल लिया और धर्मातंरण कर रहे परिवार को अपनी हिंदु संस्कृति की महत्ता बता कर धर्मातंरण की ओर जाने वाले परिवारो को रोका, आज यहां का हर परिवार हिंदु होने पर गर्व करता है।

Shares:
Leave a Reply