इंदौर(विनोद गोयल) परिवार का महत्व आज जरूरी होने साथ संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचने के लिए आवश्यक होता जा रहा है, संयुक्त परिवार आज की आवश्यकता बनता जा रहा है। सनातन संस्कृति के संदेश को घर घर पहचाने के साथ सामाजिक समरसता भी बेहद जरूरी है।
संस्कारो संस्कृति को आगे है बढ़ाना
यह बाते ओर संकल्प विश्व ब्राह्मण समाज संघ अंतर्गत प्रदेश युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों शपथ विधि समारोह में अतिथियों के द्वारा व्यक्त किया गए। पूर्वी क्षेत्र के अंगारा होटल में हुए इस आयोजन के मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पंडित योगेंद्र महंत थे, पं. योगेंद्र महंत ने कहा की हमें हर घर एक पेड़ लगाने के साथ ही संस्कारो संस्कृति को आगे बढ़ाना और युवा पीढ़ी को सयुक्त परिवार के महत्व बताना है। पंडित विजय बौडखा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ सामाजिक समरसता के बारे में कहा।
युवा प्रकोष्ठ का गठन
इंदौर में विश्व ब्राह्मण समाज संघ के मध्य प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का गठन एवं शपथ विधि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री अजय जोशी को नियुक्त किया , राकेश बैरागी उज्जैन को प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, अभिषेक शर्मा एवं जय वैष्णव, अंकित दुबे उज्जैन प्रदेश उपाध्यक्ष , रवि वैष्णव प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ, गिरीश व्यास इंदौर महानगर अध्यक्ष तथा राहुल जोशी इंदौर जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, एवं उपाध्यक्ष विवेक शर्मा अभिषेक बैरागी इंदौर, राजेश कुमार जिला अध्यक्ष बड़वानी, महंत शुभम वैष्णव जिला धार महामंत्री नियुक्त किए गए ।आयोजन के मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र महंत थे उन्होंने युवाओं को समाज संस्कृति और धर्म से जोड़ने का आह्वा


