इंदौर में समाज बंधुओ एवं विवाह योग्य युवक- युवतियों के पालकों के समय एवं धन की बचत के उद्देश्य से श्री सनाढ्य ब्राह्मण सभा ने इस वर्ष भी विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन राज्य के सभी प्रमुख समाज बाहुल्य जिलों में एक ही दिन, एक ही समय एवं एक ही परिचय पुस्तिका के आधार पर कराने का निर्णय लिया है। इंदौर में यह परिचय सम्मेलन रविवार 29 मार्च को सुबह 10 बजे से राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभकारज गार्डन पर होगा। उम्मीद है कि इसमें करीब 2 हजार प्रत्याशी शामिल होंगे।
2 हजार उच्च शिक्षित युवक-युवतियां लेगे भाग
श्री सनाढ्य ब्राह्मण सभा इंदौर के अध्यक्ष पं. देवेंद्र शर्मा, महासचिव पं. संजय जारोलिया एवं उपाध्यक्ष पं. भगवती शर्मा, पं. अनिल शर्मा एवं पं. पप्पू शर्मा ने बताया कि सनाढ्य ब्राह्मण समाज के इस परिचय सम्मेलन में 2 हजार से अधिक उच्च शिक्षित युवक-युवती प्रत्याशियों के भाग लेने की उम्मीद है।
8 शहरों में एक ही समय पर होगा आयोजन
गत वर्ष हुए सम्मेलन में करीब 200 रिश्ते हुए थे। इस बार भी इंदौर के साथ भोपाल, उज्जैन, धार, देवास, रतलाम, खंडवा सहित आठ बड़े शहरों में परिचय सम्मेलन एक ही दिन अर्थात 29 मार्च को एक ही समय और एक ही परिचय पुस्तिका के आधार पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। गत वर्ष भी समाज स्तर पर किया गया यह प्रयोग काफी सार्थक एवं उपयोगी रहा है।

विभिन्न समितियों का होगा गठन
इंदौर में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। देश-विदेश से प्रविष्ठियां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सनाढ्य सभा के तत्वावधान में विभिन्न समितियों का गठन भी प्रस्तावित है। इसके लिए प्रतिदिन सभा की नियमित बैठकें जल्द ही प्रारंभ हो जाएगी। अनुमान है कि इंदौर सम्मेलन में 5 हजार से अधिक समाजबंधु आएंगे। सम्मेलन में प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 15 मार्च रखी गई है।
यहां कर सकते है संपर्क
समाजबंधु सभा के 65 चंद्रभागा जूनी इंदौर स्थित प्रधान कार्यालय एवं मोबाइल नंबर 98260-15889, 98260-12691 एवं 90397-36765 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी एवं अन्य विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी जिलों के लिए बहुरंगी परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें प्रत्याशियों के सचित्र विवरण दर्ज किए जाएंगे। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऑनलाइन प्रविष्टियां भी ली जाएंगी। इसके लिए समाज की वेबसाइट भी बनाई गई है।


