Politics

“नाम भले ही फुलसिंह हो, पर समाज के लिए वे केक्टस समान हैं।” – बीजेपी

इंदौर। कांग्रेस विधायक फुलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए अशोभनीय एवं आपत्तिजनक बयानों के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हाथीपाला पुल के समीप अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नाले के किनारे केक्टस का पौधा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया गया कि “नाम भले ही फुलसिंह हो, पर समाज के लिए वे केक्टस समान हैं।”

भाजपा नेता विनोद खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस विधायक फुलसिंह बरैया के बयान उनकी महिलाओं के प्रति ओछी और असंवेदनशील मानसिकता को दर्शाते हैं। ऐसे बयान न केवल महिलाओं का अपमान हैं, बल्कि पूरे समाज को शर्मसार करने वाले हैं। भाजपा ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करती है और समाज में महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “फुलसिंह बरैया हाय-हाय” के नारे भी लगाए गए तथा कांग्रेस से इस बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की गई।
इस विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद खण्डेलवाल, मोहन हार्डिया, विवेक सोनी, अमित जैन, योगेश वर्मा, नरसिंह वर्मा, खरे काका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *