मां नर्मदा के आंचल में संत अवधेश चैतन्य महाराज ने 3000 हजार किलोमीटर की परिक्रमा का आगाज किया है। संत श्री ने ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के निकट रह कर अपना चातुर्मास पूर्ण किया। उसके बाद देव उठनी एकादशी से मां नर्मदा की परिक्रमा शुरू की। इस अवसर पर मां नर्मदा को विशाल चुनर भेंट की। इस में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। इसके साथ ही संतो का सम्मान किया गया।


